{"_id":"25f657594e3d0fac98fb6a117ff4f4de","slug":"nigeria-vs-bosnia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया ने बोस्निया को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नाइजीरिया ने बोस्निया को 1-0 से हराया
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप में नाइजीरिया ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 1-0 से मात दे दी। मैच में मात्र एक गोल हुआ जो नाइजीरिया की ओर से पीटर ओडेमविंगे ने किया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद नाइजीरिया की प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ओडेमविंगे के गोल की बदौलत नाइजीरिया ने वर्ल्डकप में 1998 के बाद पहली बार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहले हाफ में दोनों में से कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में नाजीरिया ने एक गोल किया जबकि बोस्निया गोल कर पाने में नाकाम रही।
पीटर ओडेमविंगे ने स्ट्राइकर एमानुएल के पास पर 29वें मिनट में गोल दागा और नाइजीरिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। बोस्निया ने भी बराबरी की पूरी कोशिश की, पर उसके हाथ लगी तो सिर्फ नाकामी।
विज्ञापन
बोस्निया-हर्जेगोविना की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अर्जेंटीना ने उसे पहले मैच में 2-1 से हराया था। नाइजीरिया ने पहला मैच ईरान के खिलाफ खेला था जिसमें वह कोई गोल नहीं कर पाया था।