{"_id":"57b5a3874f1c1b77766ec7ff","slug":"neymar-shines-in-brazil-rout-to-reach-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेमार ने भी बनाया रिकॉर्ड, दागा ओलंपिक इतिहास का सबसे तेज गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार ने भी बनाया रिकॉर्ड, दागा ओलंपिक इतिहास का सबसे तेज गोल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जिसके प्रदर्शन को लेकर खूब आलोचना की जा रही थी ने ओलंपिक इतिहास का सबसे तेज गोल दागने का रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन
होंडूरास के खिलाफ मुकाबले में नेमार के इस करिश्माई प्रदर्शन से मेजबान ब्राजील ने सेमीफाइनल में 6-0 की जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया। मेजबान टीम के पास अब 2014 फीफा विश्व कप में जर्मनी के हाथों मिली 1-7 की हार का मलाल दूर करने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला ब्राजील के समयानुसार शनिवार को होगा और ब्राजील पहली बार ओलंपिक गोल्ड के लिए प्रयास करेगा।
नेमार ने होंडूरास के खिलाफ 15 सेकेंड के अंदर ही गोल दाग दिया जो ओलंपिक इतिहास का सबसे तेज गोल है। नेमार ने जैसे ही होंडूरास के गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा। मेजबान दर्शक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
स्टार स्थानीय फुटबॉलर नेमार ने इस मैच में कुल दो गोल दागे। उन्होंने दूसरा गोल इंजरी टाइम में किया। मेजबान टीम की ओर से इसके अलावा गैब्रियल जीसस ने दो गोल 26वें और 35वें, मार्किन्होस ने 51वें और लुआन ने 79वें मिनट में किए।
नेमार की इस टूर्नामेंट की शुरुआत में आलोचना हो रही थी जब टीम ने दो गोलरहित ड्रॉ खेल रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में तेज गोल करने के बाद उनकी प्रशंसा के सुर तेज हो गए हैं।
जर्मनी ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया
फ
- फोटो : PTI
जर्मनी की टीम ने अन्य सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 2-0 से हरा दिया है। जर्मनी ने पहला गोल नौवें मिनट में मैक्स मेयर की मदद से लुकास क्लोस्टरमैन ने किया। स्थानापन्न नील्स पीटरसन ने दूसरा गोल 88वें मिनट में किया।
मैच में नाइजीरियाई टीम ने कई मौके गंवाए। 12वें मिनट में सादिक उमर मौका नहीं भुना पाए जबकि 31वें मिनट में नाइजीरियाई कप्तान जॉन ओबी मिकेल का प्रयास विफल हो गया।
मैच में नाइजीरियाई टीम ने कई मौके गंवाए। 12वें मिनट में सादिक उमर मौका नहीं भुना पाए जबकि 31वें मिनट में नाइजीरियाई कप्तान जॉन ओबी मिकेल का प्रयास विफल हो गया।