{"_id":"5eed66447d971d7e30189556","slug":"neymar-loses-court-case-directed-to-pay-barcelona-6-7-million-euros","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार फुटबॉलर नेमार मुकदमा हारे, बार्सिलेना को देने होंगे 57 करोड़ रुपये ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्टार फुटबॉलर नेमार मुकदमा हारे, बार्सिलेना को देने होंगे 57 करोड़ रुपये
Sat, 20 Jun 2020 06:58 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के खिलाफ बोनस का मुकद्दमा हार गए। एक स्पेनिश कोर्ट ने पीएसजी के इस फुटबॉलर को बार्सिलोना को 57 करोड़ रुपये (7.5 मिलियन डॉलर) देने को कहा है। नेमार 2017 में बार्सिलोना छोड़कर करीब 1753 करोड़ रुपये (262 मिलियन डॉलर) की राशि के साथ पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
तब वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे। नेमार ने करीब 367 करोड़ रुपये (43 मिलियन यूरो) के बोनस के लिए बार्सिलोना पर मुकद्दमा किया था। उन्होंने कहा था कि 2016 में बार्सिलोना से जुड़ने के दौरान उन्हें करीब 546 करोड़ रुपये (64 मिलियन यूरो) बोनस के रूप में देने का करार भी हुआ था।
विज्ञापन
क्लब ने जुलाई 2016 में उन्हें करीब 192 करोड़ (22.5 मिलियन यूरो) के रूप में पहली किश्त दे दी थी। बाकी के 367 करोड़ रुपये जुलाई 2017 में देने थे। हालांकि इस दौरान नेमार के क्लब छोड़ने की खबरें आईं जिसके चलते उनका बोनस रोक दिया गया।
विज्ञापन