फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Newborns to get free fifa World Cup ball

अनोखी शुरुआत: 3 को पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगा फुटबॉल

Sat, 30 Nov 2013 06:03 PM IST
Updated Sat, 30 Nov 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
Newborns to get free fifa World Cup ball

फीफा वर्ल्ड कप अगले साल ब्राजील में होने जा रहा है ऐसे में आयोजक अभी से नए ऑफर के साथ प्रशंसकों को लुभाने में लग गए हैं।

विज्ञापन


ब्राजील में अगले महीने तीन दिसंबर को पैदा होने वाले बच्चों को 2014 वर्ल्ड कप मैच बॉल प्रदान किया जाएगा। यह बॉल फीफा वर्ल्ड कप के मुख्य आयोजक एडीडास की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


खेल उत्पाद बनाने वाली कंपनी एडीडास ने घोषणा की है कि यह फुटबॉल छह से सात दिसंबर तक 10 बजे सुबह से शाम छह बजे तक दिया जाएगा।

इसे पढ़ेः खूबसूरत स्क्वैश चैंपियन से दिल 'हार' गया एक क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महज संयोग है कि छह दिसंबर को ही वर्ल्ड कप बॉल लांच किया जाएगा जबकि इसी दिन साओ पालो में वर्ल्ड कप फुटबॉल का ड्रॉ भी निकाला जाना है।

एडीडास के वर्ल्ड कप मार्केटिंग डायरेक्टर ने कहा, "हम जानते हैं कि ब्राजील में वर्ल्ड कप का खास महत्व है। और हम जानते हैं कि ज्यादातर ब्राजीलवासियों पर अगर यह बॉल रहेगा तो यह पीढ़ी के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।"

विंडीज पर इंडिया की जीत से जुड़ी 5 खास बातें

माता-पिता इस पुस्कार के लिए बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के साथ देश के 12 वर्ल्ड कप मैचों के मेजबान शहर में दावा कर सकते हैं।

फिक्स थे कुछ क्वालीफाइंग मैच!
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने स्टिंग ऑपरेशन कर दावा किया है कि इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट्स के कुछ मुकाबले फिक्स थे।

अखबार का दावा है कि यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए कुछ मैच फिक्स थे। स्टिंग ऑपरेशन में तैयार किए गए टेप में एक फिक्सर यह कहते हुए पाया गया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, यूरोप और वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मुकाबलों में फिक्सिंग की। उसने यहां तक दावा किया कि उसकी पहुंच एक अफ्रीकी टीम तक थी जिसने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में हिस्सा लिया था।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed