फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   new facts bring out in fifa bribe case

फीफा में रिश्वत के 64 करोड़ कैसे हुए खर्च, पढ़िए पूरा हिसाब

Sun, 07 Jun 2015 04:02 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
new facts bring out in fifa bribe case

फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर ने रिश्वत के रूप में मिली एक करोड़ डॉलर (करीब 64 करोड़ रुपए) की धनराशि के इस्तेमाल का पता चला है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से भेजे गए इन पैसों का इस्तेमाल 'कैरेबियन डायास्पोरा लेगेसी प्रोग्राम' के लिए होना था। लेकिन दस्तावेज़ो के मुताबिक़ वार्नर ने नकद निकासी, व्यक्तिगत लोन और काले धन को सफेद बनाने में इसका इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 72 साल के वार्नर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है लेकिन उनका दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। बीबीसी ने जो दस्तावेज देखे हैं उनमें फीफा ने तीन बार पैसों का लेन-देन किया है।
विज्ञापन


चार जनवरी़, एक फरवरी और दस मार्च 2008 को कुल एक करोड़ डॉलर फ़ीफ़ा के खातों से कोनाकाफ़ के खातों में भेजे गए जिसका नियंत्रण वार्नर के हाथों में था।  उस समय वार्नर कोनाकाफ के कर्ताधर्ता थे जो उत्तर और मध्य अमरीका तथा कैरेबियाई देशों में फुटबॉल का संचालन करता है। (फोटोः बीबीसी से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत का पैसा सुपरमार्केट में लगाया

new facts bring out in fifa bribe case

दस्तावेजों के मुताबिक फीफा के खातों से त्रिनिदाद में जेटीए सुपरमार्केट्स को 48 लाख 60 हजार डॉलर भेजे गए। अमरीकी अभियोजकों का कहना है कि इसमें से अधिकांश पैसा स्थानीय मुद्रा में वार्नर को वापस कर दिया गया।

बीबीसी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि वार्नर से जुड़े लोगों ने फीफा के खातों से तीन लाख 60 हज़ार डॉलर निकाले। करीब 16 लाख डॉलर का भुगतान वार्नर के क्रेडिट कार्डों और पर्सनल लोन के लिए किया गया।

वार्नर उन 14 लोगों में शामिल हैं जिन पर अमरीकी अभियोजकों ने फीफा में हुए भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है। इन लोगों पर 24 साल के दौरान 15 करोड़ डॉलर से अधिक रिश्वत लेने का आरोप है। (फोटोः बीबीसी से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed