{"_id":"4314c4545d353f58c1faeb5907bf636a","slug":"nermar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमार के करार में 'पंगा', अदालत ने मांगा ब्यौरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार के करार में 'पंगा', अदालत ने मांगा ब्यौरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन की एक अदालत ने दुनिया के शीर्ष फुटबॉल क्लब बार्सिलोना से ब्राजीली स्ट्राइकर नेमार के साथ हुए अनुबंध का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
अदालत इस बात को सुनिश्चित करना चाहती है कि क्लब के अध्यक्ष सांद्रे रसेल के वित्तीय अनियमितता का मामला बनता है या नहीं।
अदालत में बताया गया है कि नेमार को अनुबंधित करने के लिए 5.71 करोड़ यूरो का अनुबंध किया था जिसमें से 1.71 करोड़ यूरो ब्राजीली फारवर्ड के पूर्व क्लब सांतोस को मिले थे।
विज्ञापन
क्लब के सदस्य जोर्डी केसेस ने अदालत में याचिका दायर कर यह जानने की मांग की है कि बाकी चार करोड़ यूरो की राशि किसके खाते में गई। मीडिया रिपार्टों के मुताबिक यह राशि नेमार एंड नेमार नाम की एक कंपनी को अदा की गई।
विज्ञापन