फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Navi Mumbai to host FIFA U17 Womens world cup final 2020 official slogan released

नवी मुंबई में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल, भारत में पहली बार होगा आयोजन

Tue, 18 Feb 2020 07:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 18 Feb 2020 07:52 PM IST
सार

  • भारत में पहली बार होगा U17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 
  • पांच शहरों में खेले जाएंगे 32 मैच
  • 16 देशों की टीम लेगी भाग 
  • 'किक ऑफ ड्रीम’ होगा आधिकारिक स्लोगन

विज्ञापन
Navi Mumbai to host FIFA U17 Womens world cup final 2020 official slogan released
फीफा महिला वर्ल्ड कप - फोटो : Indian Football Twitter

विस्तार

भारत में पहली बार होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को नवी मुंबई में होगा। फुटबॉल के इस बड़े प्रतियोगिता के सभी मैच देश के पांच अलग-अलग शहरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमें कुल 32 मैच खेलेंगी। मंगलवार को हुए आयोजन में विश्वकप के लिए आधिकारिक स्लोगन 'किक ऑफ ड्रीम’ भी जारी किया गया। 
विज्ञापन


दो से 21 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में दो नवंबर को होगा। टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले 12 और 13 नवंबर को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल 17 नवंबर को होगा। तीसरे और चौथे स्थान के मैच के साथ इसका फाइनल मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में 21 नवंबर को खेला जाएगा। 19 दिन तक चलने वाले इस महिला विश्व कप में 16 टीमें शिरकत करेंगी जिन्हें चार चार टीमों के चार ग्रुप-ए, बी, सी और डी में बांटा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किरेन और आदित्य ने जताई खुशी

इस अवसर पर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘भारत जबकि एक अन्य फीफा प्रतियोगिता की मेजबानी की तैयारियों में जुटा है, मैं इसकी शानदार सफलता के लिये सारे देशवासियों से समर्थन की अपील करता हूं। हमारी भारतीय अंडर-17 महिला टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेल रही है। ’’ 

रिजिजू ने कहा, 'मैं भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप 2020 की मेजबानी करने वाले सभी पांचों शहरों को बधाई देता हूं। हमारी महिला टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में शिरकत करेगी और यह देश के लिए गर्व की बात है। हम इसकी कामयाबी के लिए हरमुमकिन समर्थन करेंगे।’

वहीं महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी नवी मुंबई को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वे खेलों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आदित्य ने भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख प्रफुल्ल पटेल का भी धन्यवाद दिया और आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed