फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Napoli is sixth time Coppa Italia title winner, beat Juventus in final

नेपोली ने छठी बार कोपा इटेलियन ट्रॉफी जीती, युवेंटस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया

Fri, 19 Jun 2020 05:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Jun 2020 05:27 AM IST
सार

  • जुवेंटस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया 
  • रोनाल्डो का गोल से चूकना पड़ा जुवेंटस को भारी 

विज्ञापन
Napoli is sixth time Coppa Italia title winner, beat Juventus in final
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती नेपोली टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल के पांचवें ही मिनट में गोल करने से चूकना जुवेंटस को भारी पड़ा। नतीजा नेपोली ने पेनाल्टी शूटआउट में जुवेंटस को 4-2 से शिकस्त देकर छठी बार इटालियन कप का खिताब जीत लिया। नेपोली ने छह साल बाद यह ट्रॉफी जीती। इस जीत से नेपोली को यूरोपा लीग ग्रुप चरण में सीधा प्रवेश भी मिल गया है। दर्शकों के बिना खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि रोनाल्डो के पास खेल के पांचवें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन नेपोली के दूसरी पसंद के गोलकीपर अलेक्स मेरेट ने उनका प्रयास नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन

रोनाल्डो की बारी से पहले हार गई टीम 

रोनाल्डो की बारी आने से पहले ही आर्काडीज मिलिक ने नेपोली की तरफ से निर्णायक गोल दाग दिया था। रोनाल्डो को इटालियन कप में रिकॉर्ड 13 बार खिताब जीतने वाले जुवेंटस की ओर से आखिरी पेनाल्टी लेनी थी लेकिन इससे पहले पाउलो डायबेला का शॉट गोलकीपर ने रोक दिया, जबकि डेनिलो का शॉट क्रासबार के ऊपर से बाहर चला गया। ऐसे में पांच बार के बेलोन डिओर विजेता रोनाल्डो को मैदान पर खड़े होकर नेपोली को जीत दर्ज करते हुए देखना पड़ा। इस हार से रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनके साथी जुआन कॉडराडो ने कहा,‘वह परिणाम से थोड़ा दुखी थे। जब भी मैच पेनाल्टी में जाता है तो वह लॉटरी की तरह हो जाता है।’

विज्ञापन

कोच बोले लय में नहीं हैं रोनाल्डो 

जुवेंटस के कोच मॉरिजियो सारी ने कहा कि रोनाल्डो कोरोना के कारण तीन महीने तक फुटबॉल से बाहर रहने के बाद अपनी चिर परिचित तेजी को हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने कहा,‘जब आप मैच नहीं खेल रहे होते हैं तो यह आम बात है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed