फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mumbai City FC consolidate top spot with comeback win over Chennaiyin FC

ISL: मुम्बई सिटी एफसी ने चेन्नइयिन एफसी को 2-1 से हराया

Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mumbai City FC consolidate top spot with comeback win over Chennaiyin FC
मुम्बई सिटी एफसी vs चेन्नइयिन एफसी - फोटो : social media

हेरनान सांटाना और एडम लेफोंड्रे के गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने आईएसएल फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में बुधवार को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चेन्नइयिन एफसी को 2-1 से हराया।

विज्ञापन



इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मतबूत कर ली। पांच मैचों में चौथी जीत के साथ मुंबई की टीम के 12 अंक हो गए हैं। दो बार की चौम्पियन चेन्नई की चार मैचों में यह दूसरी हार है। टीम चार अंक के साथ आठवें पायदान पर है।
विज्ञापन


हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों की ओर से शानदार फुटबॉल देखने को मिला। जब ऐसा लग रहा था कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह हाफ गोलरहित बराबरी पर रहेगा तभी चेन्नई की टीम ने ने 40वें मिनट में गोल कर बढ़त ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालियानजुआला चांग्ते की मदद पर जाकुब सिल्वेस्टर ने चेन्नइयिन के लिए यह गोल किया। चेन्नई की टीम हालांकि इस गोल का जश्न ज्यादा देर तक नहीं बना पाई और मुंबई ने मध्यांतर से ठीक पहले गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।


मुम्बई के लिए यह गोल हेरनान सांटाना ने हेडर के जरिए किया जिसमें हुगो बोउमोस ने उनकी मदद की। मुंबई को दूसरी सफलता सुपर स्ट्राइकर लेफोंड्रे ने मैच के 75वें मिनट में गोल कर दिलाई। टीम की यह बढ़त मैच खत्म होने तक बरकरार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed