{"_id":"2704a4da627c9f06ed57c9f3cee9f14e","slug":"ms-dhoni-s-chennai-beat-sachin-s-kerala-2-1-in-isl-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की टीम ने अब सचिन की टीम को धोया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
धोनी की टीम ने अब सचिन की टीम को धोया
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए चेन्नईयन एफसी ने केरला ब्लास्टर्स एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नईयन की 2 मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और अब उसके कुल 6 अंक हो गए हैं। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स को लगातार दूसरे मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा है।
धोनी की टीम ने सचिन की टीम को हराने से पहले विराट कोहली की टीम को भी हराया है।
चेन्नईयन टीम के लिए इलानो ने 14वें जबिक मैंडी ने 63वें मिनट में गोल दागा। दूसरी ओर केरला के लिए एकमात्र गोल इयान हूमे ने 50वें मिनट में ठोका।
इससे पहले चेन्नईयन टीम को मैच के शुरुआती 14वें मिनट में ही बढ़त हासिल हो गई। ब्राजीली खिलाड़ी इलानो ने केरला के डिफेंस को भेदते हुए शानदार गोल ठोका। पहले हाफ में चेन्नईयन टीम 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में केरला ने जबरदस्त आक्रमण किया और 50वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।
केरला के खिलाड़ी हूमे ने यह गोल दागा। 1-1 की बराबरी के बाद दोनों टीमों ने जोरदार खेल दिखाया लेकिन अंत में बाजी चेन्नईयन के हाथ लगी। मैच के 63वें मिनट में इलानो ने सिक्स यॉर्ड से फ्री किक लगाई। हरमनजोत ने इस किक पर हेडर लगाकर बॉल मैंडी की तरफ उछाल दी और मैंडी ने इस मौके को न गंवाते हुए बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 2-1 की इस बढ़त को चेन्नईयन ने अंत तक कायम रखा और मैच जीत लिया।