फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Morocco's regular goalkeeper missing before the match, reserve goalkeeper did wonders, did not allow any goal

FIFA WC 2022: मैच से पहले मोरक्को का नियमित गोलकीपर गायब, रिजर्व गोलकीपर ने किया कमाल, नहीं होने दिया कोई गोल

Mon, 28 Nov 2022 11:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

मोरक्को के एक टीवी चैनल ने अपने ट्विटर पर कहा है कि यासिन ने कोच से चक्कर आने की शिकायत की थी और खुद ही कोच को रिजर्व गोलकीपर को उतारने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
Morocco's regular goalkeeper missing before the match, reserve goalkeeper did wonders, did not allow any goal
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोरक्को के नियमित गोलकीपर यासिन बोनायू मैच से ठीक पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गए और उनकी जगह रिजर्व गोलकीपर मुनीर अल काजुई को उतारा गया। मुनीर ने अपने शानदार प्रदर्शन से बेल्जियम जैसी मजबूत टीम को एक गोल नहीं करने दिया। 
विज्ञापन


मोरक्को के नंबर एक गोलकीपर यासिन राष्ट्रगान के समय टीम के साथ थे। उसके बाद वह कोच वालिद रेगरागुई के पास आए, जिन्होंने उन्हें गले से लगाया और उसके बाद रिजर्व गोलकीपर मुनीर की ओर मुड़ गए। जो तुरंत दौड़कर मैदान में पहुंच गए। 
विज्ञापन


चक्कर आने की शिकायत के बाद छोड़ा मैदान
मोरक्को टीम या मैच अधिकारियों की ओर से यासिन की मैच से अनुपस्थिति के बारे में नहीं बताया गया। मोरक्को के एक टीवी चैनल ने जरूर अपने ट्विटर पर कहा है कि यासिन ने कोच से चक्कर आने की शिकायत की थी और खुद ही कोच को रिजर्व गोलकीपर को उतारने की सलाह दी थी। बोनायू पहले मैच में क्रोएशिया के खिलाफ मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरक्को 24 साल बाद विश्व कप में जीता
मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।


मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed