फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   more than 1 arab people watch fifa world cup 2018 final between croatia and france

1 अरब से ज्यादा लोग देखेंगे फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फीफा विश्व कप 2018 का फाइनल

Sun, 15 Jul 2018 03:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
more than 1 arab people watch fifa world cup 2018 final between croatia and france
फ्रांस बनाम क्रोएशिया

फ्रांस और क्रोएशिया के बीच होने वाले फाइनल को दुनिया भर में 200 से ज्यादा देशों में एक अरब से ज्यादा लोगों के देखने की संभावना है। जबकि ओवरऑल भी इस बार नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। 

विज्ञापन


ब्राजील में हुए पूरे विश्व कप मैचों को 3.2 अरब लोगों ने देखा था जबकि ऑनलाइन और मोबाइल सर्विस के जरिए देखने वालों की संख्या 280 मिलियन से ज्यादा थी। इस बार रविवार को जब विश्व कप फाइनल होगा तो उसी समय विंबलडन टेनिस का पुरुष एकल फाइनल भी होगा। माना यही जा रहा है कि विश्व कप विंबलडन टेनिस पर भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

क्रोएशिया मैदान में और दर्शक बाहर

more than 1 arab people watch fifa world cup 2018 final between croatia and france
क्रोएशिया फुटबॉल टीम

फ्रांस और क्रोएशिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबला लुजिन्हकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी दर्शक क्षमता 78 हजार है। फाइनल के लिए पहले ही हाउसफुल है। फ्रांस के दर्शकों का तो टिकट पर लगाया दांव फिट बैठ गया है, लेकिन दिक्कत तो उन क्रोएशियाई दर्शकों को हो रही है जो ये सोचकर नहीं आए थे कि फाइनल तक रुकना पड़ेगा। 

ऑनलाइन बुकिंग जनवरी में ही बंद हो गई थी। तब बहुत कम क्रोएशियाई दर्शकों ने टिकटें बुक की थी। फीफा ने अतिरिक्त टिकटों की व्यवस्था तो की है, लेकिन वो क्रोएशियाई फेडरेशन को दी है जो अपने पूर्व खिलाड़ियों और खास मेहमानों को उपलब्ध कराएगी। आम दर्शकों के लिए सार्वजनिक रूप से टिकटें उपलब्ध नहीं हैं। उनके लिए स्टेडियम के बाहर बिग स्क्रीन पर मैच देखने का विकल्प होगा। 

इस बार दर्शकों का नया रिकॉर्ड बनेगा

more than 1 arab people watch fifa world cup 2018 final between croatia and france
क्रोएशिया फैंस

ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप में 34 लाख से ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में मैच देखे थे जोकि एक रिकॉर्ड था। प्रति मैच औसत 53 हजार दर्शकों की थी।


 

पिछले चार विश्व कप में दर्शकों की उपस्थिति
विश्व कप दर्शक प्रति मैच औसत
2014 3,429,873 53, 592
2010 3,16,7984 49, 499
2006 3,367,000 52, 609
2002 2,724,604 42, 571

विज्ञापन

ज्यादा क्लोज अप शॉट नहीं

more than 1 arab people watch fifa world cup 2018 final between croatia and france
फैंस

फीफा ने प्रसारणकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह दर्शकों खासकर महिलाओं को लेकर ज्यादा क्लोज अप शॉट न दिखाएं। कई बार महिलाओं पर ज्यादा फोकस करते हैं। फीफा ने लैंगिक भेदभाव रोकने के सुझावों के तहत यह निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed