फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mohun Bagan to be declared champions as remaining I-League matches cancelled due to lockdown

लॉकडाउन के चलते आई लीग के बचे हुए मैच रद्द हुए, मोहन बागान होगा चैंपियन

Sat, 18 Apr 2020 11:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 18 Apr 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan to be declared champions as remaining I-League matches cancelled due to lockdown
मोहन बागान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के बचे हुए 28 मैच रद्द कर दिए गए और मोहन बागान को अधिकारिक रूप से चैंपियन घोषित किया जाएगा। आई लीग समिति ने शनिवार को यह फैसला किया।

विज्ञापन


आई लीग पैनल ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए बैठक की, उसने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आई लीग फिर शुरू नहीं करने की सिफारिश की। लॉकडाउन तीन मई तक लागू है। एआईएफएफ कार्यकारी समिति के लिए आई लीग समिति की सिफारिश मानना बस औपचारिकता मात्र होगी।
विज्ञापन


एआईएफएफ के बयान के अनुसार, ‘समिति ने सिफारिश की कि 2019-20 सत्र को समाप्त माना जाए। मोहन बागान को 2019-20 सत्र के लिए हीरो आई लीग चैंपियन घोषित किया जाए क्योंकि वह 14 मार्च 2020 को निलंबित हुई हीरो आई लीग मौजूदा तालिका में शीर्ष पर बना हुआ था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन बागान ने चार दौर खत्म होने से पहले ही खिताब अपने नाम कर लिया था, उसके सरकारी निर्देश के बाद 14 मार्च को निलंबित हुई आई लीग से पहले 16 मैचों में 39 अंक थे। ईस्ट बंगाल, मिनरवा पंजाब (दोनों के 16 मैचों में 23-23 अंक) और रीयल कश्मीर (15 मैचों में 22 अंक) के बीच दूसरे स्थान के लिए मुकाबला था।


आई लीग समिति ने कहा, ‘मोहन बागान के 39 अंक थे जिससे उसका किसी अन्य टीम से अंकों का अंतर काफी ज्यादा था, अगर मैच खेले भी जाते तो भी वह आगे ही रहता। ’समिति ने साथ ही इस सत्र में किसी भी टीम को रेलीगेट नहीं करने की सिफारिश की जो आइजोल एफसी और नेरोका एफसी के लिए राहत की बात है। समिति ने विभिन्न युवा लीगों को भी रद्द करने की सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed