{"_id":"5c5b0387bdec2273792f421b","slug":"mohun-bagan-is-in-tense-situation-after-isl-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL के प्रस्ताव से मोहन बागान की उड़ी नींद, देश की नंबर एक लीग बनने जा रही आईएसएल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL के प्रस्ताव से मोहन बागान की उड़ी नींद, देश की नंबर एक लीग बनने जा रही आईएसएल
Wed, 06 Feb 2019 09:25 PM IST
अंशुल तलमले
हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को देश की नंबर एक फुटबॉल लीग बनाने को पूरी तरह कमर कस ली गई है। आईएसएल टीमों की संख्या बढ़ाने के लिए इस माह के अंत तक बोली आमंत्रित करने जा रही है, लेकिन देश की सबसे महंगी फुटबॉल लीग में आई लीग से कितने क्लब शामिल होंगे इसने देश के सबसे पुराने क्लबों में से एक मोहन बागान की नींद उड़ा दी है।
बागान को आईएसएल में शामिल होने के लिए कोलकाता के एक अन्य क्लब एटीके के साथ आने का प्रस्ताव दिया गया है जो उसे स्वीकार नहीं है। जहां आईएसएल में शामिल होने के लिए आई लीग क्लबों में होड़ मची है वहीं वर्तमान में आई लीग टॉपर चेन्नई एफसी ने साफ कर दिया है कि उन्हें इस लीग में शामिल नहीं होना है।
विज्ञापन
बड़ा और पुराना क्लब होने के नाते मोहन बागान को दूसरी टीम के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन यह भी कहा गया कि दो कोलकाता की बड़ी टीमें आईएसएल में शामिल की गईं तो पहले से लीग में खेल रही एटीके का कोई वजूहद नहीं रह जाएगा। जिसके चलते बागान को एटीके के साथ मिलकर आईएसएल में आने को कहा गया है। अगले सत्र से आईएसएल को देश की नंबर एक लीग और आई लीग को लीग-1 का दर्जा दिया जा रहा है।

ईस्ट बंगाल को आईएसएल से जोडने पर बनी है सहमति
आईएसएल में इस वक्त 10 टीमें खेल रही हैं, जबकि एआईएफएफ सूत्रों के मुताबिक आई लीग से एक या दो टीमें लेने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसके लिए इस माह बोली आमंत्रित की जा रही है। जिस टीम को बोली के जरिए आईएसएल में शामिल करने पर सहमति बनी है वह ईस्ट बंगाल है।