{"_id":"63bc4f9f477a1a3e242469e5","slug":"messi-vs-ronaldo-ronaldo-s-first-match-against-messi-in-saudi-arabia-giants-will-clash-on-january-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Messi vs Ronaldo: सऊदी अरब में रोनाल्डो का पहला मैच मेसी के खिलाफ, 19 जनवरी को होगी दिग्गजों की टक्कर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Messi vs Ronaldo: सऊदी अरब में रोनाल्डो का पहला मैच मेसी के खिलाफ, 19 जनवरी को होगी दिग्गजों की टक्कर
Mon, 09 Jan 2023 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
अल नास्र के लिए अपने पहले लीग मैच के लिए रोनाल्डो को 22 जनवरी का इंतजार करना होगा जब उनका सामना अल इत्तिफाक से होगा।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में अपना पहला मैच पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ खेलेंगे, जिसमें उनके सामने अर्जेंटीना के पुराने प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी होंगे। पीएसजी ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम 19 जनवरी को रियाद में रोनाल्डो के नए क्लब अल नास्र और अल हिलाल की संयुक्त टीम के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी। अल नास्र के लिए अपने पहले लीग मैच के लिए रोनाल्डो को 22 जनवरी का इंतजार करना होगा जब उनका सामना अल इत्तिफाक से होगा। वैश्विक फुटबाल नियमों के अनुसार 37 साल के रोनाल्डो दो मैचों के निलंबन की अपनी सजा पूरी करेंगे। विश्वकप से पहले इंग्लिश फुटबाल संघ ने उन पर नवंबर में एक समर्थक का फोन हाथ मारकर गिराने पर दो क्लब मैचों के निलंबन की सजा सुनाई थी। पीएसजी की टीम दो दिन के लिए सऊदी अरब का दौरा कर रही है। पीएसजी क्लब में प्रायोजक कतर से हैं।
पुर्तगाल के नए कोच रोनाल्डो को मनाएंगे
बेल्जियम के पूर्व कोच राबर्टो मार्टिनेज अब पुर्तगाल के नए कोच बन गए हैं। इससे पहले फर्नांडो सांतोस थे जिन्होंने विश्वकप में मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। सांतोस ने दो मैचों में रोनाल्डो को दूसरे हाफ में उतारा था। माना जा रहा है कि पुर्तगाल के बाहर होने में इस निर्णय की बड़ी भूमिका रही। रोनाल्डो भी इससे बेहद नाखुश थे।
मार्टिनेज ने कहा कि मैं हर खिलाड़ी से बात करूंगा। शुरुआत पिछले विश्वकप के 26 खिलाड़ियों से होगी और इसमें रोनाल्डो भी शामिल हैं। वह 19 साल से पुर्तगाल की टीम में हैं और सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दायित्व सभी खिलाड़ियों को मौका देना है। बेल्जियम के ग्रुप दौर में बाहर हो जाने के बाद मार्टिनेज ने छह साल से चल रहा अनुबंध खत्म कर दिया। अब वह पुर्तगाल की उस टीम से जुड़ गए हैं, जिसमें बनार्डो सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडेज और जोओ फेलिक्स शामिल हैं।