फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi scored 72nd international goal in match against Chile

मेसी ने दागा 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल, चिली ने बराबरी पर रोका  

Sat, 05 Jun 2021 07:39 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Jun 2021 07:39 AM IST
सार

  • चिली ने विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोका 

विज्ञापन

विस्तार

करीब छह माह बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली अर्जेंटीना को चिली ने विश्व कप क्वालिफायर में एक-एक की बराबरी पर रोक दिया। यह अर्जेंटीना का दिग्गज पूर्व कप्तान डिगो माराडोना के नवंबर में दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के बाद पहला मुकाबला था।

विज्ञापन


अर्जेंटीना के लिए मैच का एकमात्र गोल लियोनल मेसी (24वें मिनट) पेनाल्टी पर दागा। चिली को एलेक्सि सांचेज (36वें मिनट) ने 12 मिनट बाद ही बराबरी दिला दी। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


मेसी के 143 मैचों में 72 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने के मामले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103 गोल, 173 मैच) पहले और यूएई के अली मबखौत (73 गोल, 89 मैच) दूसरे नंबर पर हैं। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने पेरू को 3-0 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed