{"_id":"5c8fe8e2bdec2214435fb4b0","slug":"messi-hattrick-helps-barcelona-win-over-real-beltis-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी की हैट्रिक से बार्सिलोना ने बेटिस को 4-1 से धोया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी की हैट्रिक से बार्सिलोना ने बेटिस को 4-1 से धोया
Tue, 19 Mar 2019 12:22 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान लियोनल मेसी की हैट्रिक से बार्सिलोना ला लीगा में रियल बेटिस को 4-1 से मात देकर खिताब के और नजदीक पहुंच गया है। बासिलोना के 66 अंक हैं जो दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड (56) से दस और तीसरे स्थान पर चल रहे रीयल मैड्रिड (54) से 12 ज्यादा हैं।
विज्ञापन
मेसी ने 18वें, 45+2वें और 85वें मिनट में गोल किए। एक गोल लुईस सुआरेज ने 63वें मिनट में किया। बेटिस के लिए एकमात्र गोल लोरेन मोरोन ने 82वें मिनट में किया।
विज्ञापन
-33वीं हैट्रिक है यह मेसी की ला लीगा में। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (34) के रिकॉर्ड की बराबरी से एक दूर हैं
-187वीं हैट्रिक है यह बार्सिलोना की। क्लब रियल मैड्रिड (190) के रिकॉर्ड की बराबरी से तीन दूर है
-51वीं हैट्रिक है यह मेसी के कॅरिअर की। इसमें से 45 बार्सिलोना और छह अर्जेंटीना के लिए की हैं
-39 गोल इस सत्र के सभी 38 मुकाबलों में कर चुके हैं अभी तक मेसी
जुवेंटस को मिली सत्र की पहली हार
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रहे जुवेंटस को सिरी ए में सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा। लगातार 27 मैचों से अजेय जुवेंटस को जेनोआ के हाथों 0-2 से हार मिली।
विज्ञापन
जेनोआ के लिए स्टेफानो स्टुराओ (72वें मिनट) और गोरान पांडव (81वें मिनट) में गोल किए। इस हार के बावजूद जुवेंटस (75) दूसरे स्थान पर मौजूदा नपोली (60) पर 15 अंकों की बढ़त बनाए हुए है और लगातार आठवें लीग खिताब के करीब है।