फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi and Suarez take Barcelona to verge of a title

मेस्सी और सुआरेज के गोल से बार्सीलोना खिताब के करीब

Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Messi and Suarez take Barcelona to verge of a title
मेस्सी - फोटो : pti

बार्सीलोना, सात अप्रैल (भाषा) लुईस सुआरेज और लियोनल मेस्सी के दो मिनट के अंदर किए गए दो गोल के दम पर बार्सीलोना ने रविवार को यहां ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के साथ एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हराकर खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


मेस्सी के लिए ला लीगा में यह रिकार्ड 335वीं जीत है जबकि उन्होंने और सुआरेज ने बार्सीलोना के लिए मौजूदा सत्र में अब तब 53 गोल किए हैं।

मैच के 28वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी डिएगो कोस्टा को रेफरी से भिड़ने के कारण रेड कार्ड दिखा दिया गया। टीम ने हालांकि इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बार्सीलोना को कड़ी टक्कर दी। 
विज्ञापन


जब मैच गोलरहित ड्रा की तरफ बढ रहा था तभी 85वें मिनट में सुआरेज और 86वें मिनट में मेस्सी ने गोलकर बार्सीलोना की जीत पक्की कर दी। 

इस जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त कायम बना ली है। दोनों टीमों को हालांकि अभी सात मैच खेलने है और ऐसे में एटलेटिको के लिए इस अंतर को कम कर पाना मुश्किल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनपुट: भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed