फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi and Suarez break the tally of Barcelona, Villarreal CF at the 4-4 draw

मेसी और सुआरेज ने टाली बार्सिलोना की हार, विलारियल को 4-4 की बराबरी पर रोका

Thu, 04 Apr 2019 02:31 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 04 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Messi and Suarez break the tally of Barcelona, Villarreal CF at the 4-4 draw
Messi and Suarez (file)

कप्तान लियोनल मेसी और लुईस सुआरेज के अंतिम क्षणों में तीन मिनट के भीतर दागे गए दो गोल की बदौलत गत चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा में पिछड़ने के बाद विलारियल को 4-4 से बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बावजूद बार्सिलोना 70 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि उसके और दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (62) के बीच अंकों का अंतर आठ रह गया है। 

विज्ञापन


एटलेटिको ने एक अन्य मैच में गिरोना को 2-0 से हराकर पूरे अंक आर्जित किए। फिलिप कोटिन्हो (12वें मिनट) और मैक्लम (16वें मिनट) ने चार मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना को 2-0 की बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके बाद विलारियल ने एक के बाद चार गोल कर 4-2 की बढ़त बना ली। उसके लिए यह गोल सैमुअल (23वें मिनट), कार्ल टोको एकांबी (50वें मिनट), विसेंट इबोर्रा (62वें मिनट) और कार्लोस बेक्का(80वें मिनट) ने गोल किए। जब लग रहा था कि बार्सिलोना यह मैच हार जाएगी तभी मेसी (90वें मिनट) ने फ्री किक और सुआरेज (90+3) ने इजुंरी टाइम में गोल कर बार्सिलोना को 4-4 की बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए 250 से अधिक आवेदन 

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए 250 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें यूरोप के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें इटली के जियावानी डि बियासी, स्वीडन के हाकेन एरिक्सन, फ्रांस के रेमंड डोमनेक और इंग्लैंड के सैम एलरडाइस शामिल हैं। बंगलूरू एफसी के कोच अल्बर्ट रोका दौड़ में सबसे आगे हैं। टीम के कई खिलाड़ी भी उनकी नियुक्ति के पक्ष में हैं। यह पद स्टीफन कोंस्टेनटाइन के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है। उन्होंने भारतीय टीम के एएफसी एशियाई कप के नॉकआउट में जगह नहीं बनाने के बाद पद छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed