फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi Again Scored Another Goal Barcilona Have Won The Match

लियोनेल मेसी का धमाल, बार्सिलोना की एक और जीत

Wed, 17 Jun 2020 04:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Messi Again Scored Another Goal Barcilona Have Won The Match
लियोनल मेसी - फोटो : pti

बार्सिलोना ने 99 हजार क्षमता वाले कैंप नोउ स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गए पहले मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के गोल की मदद से लेगानेस को 2-0 से हराकर स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

विज्ञापन


बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अन्सु फाती ने 42वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी। इसके बाद मेसी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो वर्तमान सत्र में लीग में उनका 21वां गोल है। इससे मेसी के करियर की कुल गोल की संख्या 699 पर पहुंच गई है। इनमें से 629 गोल उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से किए हैं।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। बार्सिलाना के अब 29 मैचों में 64 अंक जबकि रीयाल के 28 मैचों में 59 अंक हैं। रीयाल अपना अगला मैच गुरुवार को वेलेंसिया के खिलाफ खेलेगा। मेसी ने इससे पहले ला लिगा के फिर से शुरू होने पर मालोर्का के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 से जीत में भी गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण ला लिगा मार्च से ठप्प पड़ी थी। बार्सिलोना के लिए यह पिछले तीन साल में दूसरा अवसर है, जबकि उसने कैंप नोउ में दर्शकों के बिना मैच खेला। उसने इससे पहले दर्शकों के बिना घरेलू मैच अक्तूबर 2017 में खेला था। तब कैटालोनिया आंदोलन के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण बार्सिलोना को कैंप नोउ से दर्शकों को दूर रखना पड़ा।


बार्सिलोना अपना अगला मैच शुक्रवार को तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से खेलेगा। मंगलवार को खेले गये अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर चल रहे गेटेफ ने एस्पिनयोल से गोलरहित ड्रा खेला जबकि सातवें स्थान के विल्लारीयल ने मालोर्का को 1-0 से हराया। एस्पिनयोल और मालोर्का दोनों पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed