नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, येलो कार्ड दिखाकर किया मैदान से बाहर
फ्रेंच फुटबॉल अथॉरिटी ने सोमवार को बताया कि मारियो बालोटेली पर हुई नस्लीय टिप्पीणी को लेकर जांच चल रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक ऑथोरिट को किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए अथॉरिटी सबूतों के अभाव में किसी तरह की कार्रवाई न करने के लिए बाध्य है।
गौरलतब है 'नाइस' क्लब के फॉरवर्ड खिलाड़ी मारियो बालोटेली ने फैंस पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उन्हें 'मंकी चैंट्स' कहकर बुलाया है, जिसके बाद बालोटेली फैंस पर काफी भड़क गए।
मैदान पर बालोटेली का यह आक्रामक रवैया देखने के बाद रेफ्री ने उन्हें येलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस घटना के बाद नाइस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बालोटेली का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बालोटेली पर नस्लीय टिप्पणी के बाद रेफ्री ने येलो कार्ड दिखाकर उन्हें ही मैदान से बाहर भेज दिया।'
बता दें कि यह वाकया शनिवार को नाइस और डिजोन के बीच हुए मुकाबले के 74वें मिनट का है। इस मैच में नाइस ने डिजोन को 3-2 से हराया था। बालोटेली पर हुई नस्लीय टिप्पणी के बाद नाइस ने मैच प्रबंधकों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि उन्होंने यूईएफए प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया है।