{"_id":"5be3d09dbdec225e6965890b","slug":"manchester-united-stuns-juventus-manchester-city-and-real-madrid-registers-easy-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूवेंटस ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को तोहफे में दी जीत, सिटी और मैड्रिड ने की गोल की बरसात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूवेंटस ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को तोहफे में दी जीत, सिटी और मैड्रिड ने की गोल की बरसात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूवेंटस के लिए अपना पहला चैंपियंस लीग गोल दागा, लेकिन उनकी टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड से जीत नहीं सकी और मुकाबला 1-2 के अंतर से गंवा बैठी। इससे इटली के क्लब यूवेंटस का अंतिम-16 में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया है। रोनाल्डो ने मैच के 65वें मिनट में शानदार गोल किया और फैंस का दिला जीता। हालांकि, जुआन माता ने 86वें मिनट में फ्री किक पर बराबरी का गोल दाग दिया।
विज्ञापन
स्कोर 1-1 से बराबर था और लग रहा था कि यह मुकाबला ड्रॉ होगा, लेकिन लियोनार्डो बोनुकी ने आत्मघाती गोल करके यूनाइटेड को जीत उपहार में भेंट कर दी। बता दें कि सर्वकालिक रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में अपना 121वां गोल दागा।
विज्ञापन
इसके अलावा रियल मैड्रिड ने बुधवार को चैंपियंस लीग नॉकआउट चरण में विक्टोरिया प्लजेन को 5-0 से करारी मात दी। रियर मैड्रिड की जीत में करीम बेंजेमा चमके, जिन्होंने दो गोल दागे। बेंजेमा ने मैच के 20वें और 37वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा केसमीरो (23वें मिनट) टोनी क्रूस (67वें मिनट) और गेराथ बेल ने गोल दागे।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग के एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने यूक्रेन के क्लब शाखतर डोनेत्सक को 6-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही सिटी के अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। वह फिलहाल अपने ग्रुप एफ में शीर्ष पर है।