फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester United Avram Glazer answer questions on potentially selling the club and Cristiano Ronaldo

Manchester United: मैनचेस्टर यूनाईटेड के मालिक ने तोड़ी चुप्पी, क्लब को बेचने और रोनाल्डो पर सवाल का दिया जवाब

Fri, 25 Nov 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैनचेस्टर यूनाईटेड से बाहर जाने के बाद यह क्लब लगातार चर्चा में है। इसके साथ ही इस क्लब को बेचने का फैसला करने के बाद ग्लेजर फैमिली भी खबरों में बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Manchester United Avram Glazer answer questions on potentially selling the club and Cristiano Ronaldo
अवराम ग्लेजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाईटेड के मालिक अवराम ग्लेजर ने अपने क्लब को बेचने और रोनाल्डो से जुड़े सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, उन्होंने अभी भी कुछ साफ नहीं किया है कि वह मैनचेस्टर यूनाईटेड को बेच रहे हैं या नहीं। उनका कहना है कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोनाल्डो को महान खिलाड़ी कहा। ग्लेजर ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को मैनचेस्टर यूनाईटेड के मालिकों ने एलान किया था कि इस क्लब को 17 साल तक अपने पास रखने के बाद वह इसे बेचने के लिए तैयार हैं और खरीदारों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में अवराम और जोएल के हवाले से कहा गया कि वे सभी विकल्पों पर विचार करेंगे। इसके बाद वही फैसला लेंगे, जो फैंस और क्लब के हित में होगा।

इस मामले पर अवराम ने कहा "हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्पों का मूल्यांकन करेंगे कि हम अपने प्रशंसकों की सर्वोत्तम सेवा करें और मैनचेस्टर यूनाइटेड आज और भविष्य में क्लब के लिए उपलब्ध महत्वपूर्ण विकास अवसरों को अधिकतम करे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हम अपने प्रशंसकों, शेयरधारकों और विभिन्न हितधारकों के सर्वोत्तम हितों की सेवा पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अवराम ने बताया कि बोर्ड एक प्रक्रिया से गुजरा है और वे विभिन्न रणनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। अवराम ग्लेजर ने कहा, "बोर्ड एक प्रक्रिया से गुजरा और विभिन्न रणनीतिक विकल्पों को देखने का फैसला किया गया और यही हम कर रहे हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या यूनाइटेड को बेचने का यह सही समय है, ग्लेजर ने फिर से पुष्टि की कि क्लब सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है और वे देखेंगे कि क्या नतीजा निकलता है।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर अवराम ग्लेजर ने कहा, "मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में बताने जा रहा हूं। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक महान खिलाड़ी हैं। मैं क्लब के लिए उनके हर काम की सराहना करता हूं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed