{"_id":"5f2baa626350191a757e3c6b","slug":"manchester-united-and-inter-milan-in-europa-league-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपा लीगः मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरोपा लीगः मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान क्वार्टर फाइनल में
Thu, 06 Aug 2020 01:06 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Manchester United
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जिसके साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच खाली स्टेडियम में महाद्वीपीय फुटबॉल की वापसी हुई। यूनाईटेड ने बुधवार को लास्क लिंज को 2-1 से हराकर ऑस्ट्रिया के क्लब के खिलाफ कुल 7-1 के अंतर से जीत दर्ज की। इस मुकाबले का पहला चरण पांच महीने पहले खेला गया था।
विज्ञापन
लास्क ने 55वें मिनट में फिलिप वीसिंगर के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन दो मिनट बाद जेसी लिंगार्ड ने यूनाईटेड को बराबरी दिला दी। एंथोनी मार्शल ने 88वें मिनट में यूनाईटेड की ओर से एक और गोल दागकर टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चत की।
विज्ञापन
इंटर मिलान ने रोमेलु लुकाकु और क्रिस्टयन एरिकसेन के गोल से गेटाफे को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में एक ही मैच जर्मनी में खेला गया क्योंकि दोनों टीमों ने पहले चरण में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद यूरोपीय सत्र निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन