मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर ग्रासिया कोरोना पॉजिटिव, मेंडी ने किया नियमों का उल्लंघन
मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर एरिक ग्रासिया रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रासिया के अलावा स्टाफ के एक सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी क्लब ने ट्वीट कर दी। क्लब ने बयान जारी कर कहा, 'लीग के नियमों के मुताबिक, दोनों लोग सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और क्वारंटीन के दौरान यूके सरकार के नियमों का पालन करेंगे।'
उधर, मैनचेस्टर सिटी के ही एक डिफेंडर बेंजामिन मेंडी ने कोरोना से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। इस पर क्लब ने निराशा जताई है। क्लब ने कहा है कि मेंडी ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने घर में अपने दोस्तों की मेजबानी करके इंग्लैंड के कोरोना से जुड़ें नियमों का उल्लंघन किया है।
NEWS | Manchester City can confirm that Eric Garcia and one member of staff have tested positive for COVID-19.
🔷 #ManCity | https://t.co/axa0klD5rehttps://t.co/4UiymweyBwविज्ञापन विज्ञापन— Manchester City (@ManCity) January 3, 2021