{"_id":"56e9674d4f1c1bd7658b45ed","slug":"manchester-city-enter-quarter-final-in-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने दूसरे चरण के मुकाबले में डायनामो कीव के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले महीने पहले चरण के मुकाबले में मैनचेस्टर को 3-1 से जीत मिली थी। ऐसे में वह पहली बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। पहले हाफ में कप्तान कोंपनी और ओटामेंडी को चोट लग गई जिससे रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले मैनचेस्टर सिटी के खेमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
29 वर्षीय कोंपनी को मौजूदा सीजन में चौथी पर पिंडली की चोट से जूझना पड़ रहा है। इससे पहले वह चोट की वजह से 18 सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो गए थे।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर मैनुएल पेलेग्रिनी ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि हम क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। विंसेंट की चोट के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। इस तरह की चोट ठीक होने में एक महीना कम से कम समय लगता है। ओटामेंडी के अगले कुछ दिन में फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन