{"_id":"5f2ea6e42dbcee5b121ac5a9","slug":"manchester-city-defeated-real-madrid-and-enter-champions-league-quarterfinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीयाल मैड्रिड को हराकर मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रीयाल मैड्रिड को हराकर मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में
Sat, 08 Aug 2020 06:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैनचेस्टर सिटी ने रीयाल मैड्रिड की गलतियों का फायदा उठाकर शुक्रवार को हुए फुटबॉल मैच में 2-1 से जीत हासिल की और चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी रिकार्ड 13 बार की चैंपियन रीयाल मैड्रिड को हराकर उम्मीद लगाए हैं कि वे टीम को पहला चैंपियंस लीग खिताब दिला सकेंगे। अब मैनचेस्टर सिटी का सामना लियोन से होगा।
विज्ञापन
टीम ने फरवरी में स्पेनिश राजधानी में हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी स्कोर से जीत हासिल की थी, जिससे उनका कुल स्कोर 4-2 रहा। रहीम स्टर्लिंग और गैब्रियल जीसस ने रीयाल मैड्रिड की डिफेंस की खामियों का फायदा उठाते हुए क्रमश: नौंवे और 68वें मिनट में गोल किए। रीयाल मैड्रिड के लिए एकमात्र गोल करीम बेनजेमा ने 28वें मिनट में किया।
विज्ञापन