{"_id":"5b59fd7a4f1c1b54638b4cec","slug":"manchester-city-beats-liverpool-by-2-1-in-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाह और माने के दम पर जीता लिवरपूल, मैत्री मैच में मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सालाह और माने के दम पर जीता लिवरपूल, मैत्री मैच में मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सालाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद सालाह और सदियो माने ने विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने क्लब लिवरपूल के लिए शानदार शुरुआत की। मिस्र और स्नेगल के इन दोनों फुटबॉलरों के दम पर लिवरपूल ने प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस कप मैत्री मैच में 2-1 से पराजित किया। हालांकि इस मैच में दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ी नदारद थे जोकि विश्व कप की थकान मिटा रहे हैं।
विज्ञापन
पहला हाफ गोल रहित ड्रॉ रहने के बाद सिटी के लिए 57वें मिनट में लेरो शेन के गोल कर बढ़त दिलाई। हालांकि उसकी यह बढ़त पांच मिनट ही कायम रह पाई। पिछले सत्र में 52 मैचों में 44 गोल दागने वाले सालाह ने 62वें मिनट में हेडर से शानदार गोल कर लिवरपूल को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए पर नाकाम रहे। जब लग रहा था मुकाबला बराबरी पर छूटेगा तभी खेल खत्म होने से कुछ पल पहले स्नेगल के फॉरवर्ड माने ने गोल कर लिवरपूल को जीत दिला दी।
विज्ञापन