{"_id":"5ec1778d8ebc3e90a074f657","slug":"mainz-vs-cologne-match-ends-with-draw-by-2-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेसलीगा: मेंज ने वापसी करके कोलोन को बराबरी पर रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बुंदेसलीगा: मेंज ने वापसी करके कोलोन को बराबरी पर रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ
Mon, 18 May 2020 07:43 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 May 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : social media
मेंज ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके बुंदेसलीगा फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को कोलोन को 2-2 से बराबरी पर रोका। बुंदेसलीगा शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वापसी करने वाली यूरोप की पहली शीर्ष लीग बनी थी।
विज्ञापन
इसके पहले मैच में बोरूसिया डोर्टमंड ने शाल्के को 4-0 से शिकस्त दी थी। कोलोन में खेले गये मैच में मेजबान टीम ने मार्क उटाह के गोल से बढ़त बनायी। उन्होंने छठे मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।
विज्ञापन
गले मिलना और हाथ मिलाना बंद है और इसलिए दूरियां बनाये रखकर जश्न मनाया। कोलोन ने दूसरा हाफ शुरू होने पर अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। उसकी तरफ से यह गोल फ्लोरियन केंज ने 53वें मिनट में किया।
विज्ञापन
मेंज ने हालांकि शानदार वापसी की। स्थानापन्न स्ट्राइकर ताइवो अवोनियी ने 61वें मिनट में उसकी तरफ से पहला गोल दागा जबकि जबकि पियरे कुंडे ने 72वें मिनट में बराबरी का गोल किया।