फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Luka Modric ends dominance of Lionel Messi and Cristiano Ronaldo wins Ballon d

लुका मॉड्रिक ने जीता बैलोन डी' ओर पुरस्कार, ट्रॉफी जीतने वाले पहले क्रोएशियाई खिलाड़ी

Tue, 04 Dec 2018 04:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
Luka Modric ends dominance of Lionel Messi and Cristiano Ronaldo wins Ballon d
Luka Modric
लुका मॉड्रिक आखिरकार दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉलरों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का बैलोन डी' ओर पुरस्कार पर पिछले एक दशक से चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर ही दिया।
विज्ञापन


क्रोएशिया को पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले करिश्माई कप्तान लुका ने रियल मैड्रिड के ही अपने पूर्व साथी पुर्तगाल के रोनाल्डो और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) व फ्रांस के कलियान म्बापे और एटलेटिको मैड्रिड के एंटोनी ग्रिजमैन को पछाड़कर पहली बार बैलोन डी' ओर की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


33 वर्षीय लुका यह पुरस्कार जीतने वाले क्रोएशिया के पहले फुटबॉलर बने। लुका ने पिछले सत्र में रियल मैड्रिड को लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो और मेसी ने पिछले दस वर्षों में (2008 से 2017 तक) रिकॉर्ड पांच-पांच बार यह पुरस्कार जीता है। इन दोनों से पहले आखिरी बार ब्राजील और एसी मिलान के काका ने 2007 में यह ट्रॉफी जीती थी। पांच-पांच बार यह दोनों खिलाड़ी उपविजेता रहे हैं।


फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन के युवा फॉरवर्ड काइलियन म्बापे को साल का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया। याद हो कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के बाद विश्व कप में गोल दागने वाले म्बापे दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 1958 में पेले ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed