{"_id":"6018def5c0cabb54b3580658","slug":"liverpool-reached-in-top-3-mohamed-salah-back-in-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश प्रीमियर लीग: मोहम्मद सालाह फॉर्म में लौटे, लीवरपूल की टीम तीसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंग्लिश प्रीमियर लीग: मोहम्मद सालाह फॉर्म में लौटे, लीवरपूल की टीम तीसरे स्थान पर पहुंची
Tue, 02 Feb 2021 10:41 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सालाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए मिस्र के फुटबॉलर मोहम्मद सालाह फॉर्म में लौट गए। उनके दो गोल की मदद से लिवरपूल ने वेस्ट हैम को 3-1 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उन्होंने पिछला गोल 19 दिसंबर को किया था। सालाह इतने लंबे समय तक ईपीएल में कभी गोल के लिए तरसते नहीं रहे। पिछली चैंपियन के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले सालाह का फॉर्म में लौटना शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के लिए अच्छी खबर नहीं है।
विज्ञापन
लिवरपूल अब सिटी से चार अंक पीछे तीसरे स्थान पर है। अंकतालिका में उसने लीसेस्टर को पछाड़ा जिसे लीड्स ने 3-1 से मात दी। लीग के छह मैचों में सालाह ने एक भी गोल नहीं किया और 2017 में क्लब से जूड़ने के बाद ऐसा एक ही बार फरवरी 2019 में हुआ था। सालाह ने 57वें और 68वें मिनट में गोल किए जिसमें एक दर्शनीय गोल पलटवार करते हुए किया। जबकि जोर्जिनियो ने 84वें मिनट में तीसरा गोल दागा। वेस्ट हैम के लिए एकमात्र गोल 84वें मिनट में क्रेग डॉसन ने किया।
विज्ञापन
लगातार चौथे सीजन में 20 से ज्यादा गोल: सालाह ने लगातार चार सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर 20 से ज्यादा गोल करने की उपलब्धि हासिल की है। वह 1987 में इयान रश के बाद ऐसा करने वाले लिवरपुल के पहले खिलाड़ी हैं। लिवरपुल के कोच जुर्गेन क्लोप की माने तो, 'सालाह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। उनके प्रदर्शन से मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि आज नहीं तो कल उन्होंने फॉर्म में आना ही था। उनके अंदर मुझे हमेशा गोल करने की भूख दिखी है।'
विज्ञापन
बार्सिलोना की जीत में मेसी का गोल
अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी ने एक बार फिर फ्री किक पर अपने कमाल से गोल कर बार्सिलोना को स्पेनिशन लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ पर 2-1 की जीत में मदद की। यह मेसी का क्लब के लिए 650वां गोल रहा। मेसी का यह प्रदर्शन स्पेनिश मीडिया की उस रिपोर्ट के बीच हुआ है, जिसमें कहा गया कि मेसी का बार्सिलोना से मौजूदा करार 49 अरब रुपये का है। हालांकि इस रिपोर्ट का मेसी के खेल पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने 20वें मिनट में गोल कर दिया जोकि उनका लीग में 12वां गोल रहा। एथलेटिक ने 49वें मिनट में जोर्डी अल्बा के आत्मघाती गोल से बराबरी की। बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल एंटोनी ग्रीजमैन ने 75वें मिनट में किया। लगातार पांचवीं जीत के साथ बार्सिलोना इस सीजन में पहली बार अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
हैरी के बिना ब्राइटन से हारी टोटेनहम
चोटिल स्ट्राइकर हैरी केन के बिना उतरी टोटेनहम की टीम को प्रीमियर लीग फुटबॉल में ब्राइटन ने 1-0 से हरा दिया जिससे जोस मोरिन्हो की टीम अब शीर्ष चार से छह अंक पीछे हो गई है। ब्राइटन के लिए 17वें मिनट में लिएंड्रो टोसार्ड ने गोल किया। केन दोनों टखनों में चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी जगह जेरेथ बेल ने ली लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके।