फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Liv vs Man United EPL Manchester United biggest defeat in 92 years Liverpool won by 7-0

Liverpool vs Man United: मैनचेस्टर यूनाइटेड को 92 सालों में मिली सबसे बड़ी हार, लिवरपूल ने 7-0 से दी शिकस्त

Mon, 06 Mar 2023 09:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Mar 2023 09:11 PM IST
सार

लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह इस मैच में क्लब के 205 मैचों में 129 गोल हो गए। वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हो गए।

विज्ञापन
Liv vs Man United EPL Manchester United biggest defeat in 92 years Liverpool won by 7-0
लिवरपूल बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 7-0 से हराकर स्वप्निल जीत हासिल की। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए यह हार नए मैनेजर एरिक टेन हैग के लिए एक बड़ा दुस्वप्न रही। यह 90 वर्षां में यूनाइटेड की सबसे करारी हार है। इससे पहले वह तीन बार इसी अंतराल से पराजित हो चुकी है। पिछली बार ऐसा 1931 में हुआ था। तब वूल्व्स के खिलाफ उसे 0-7 की हार मिली थी। दूसरी ओर, लिवरपूल के लिए यह यूनाइटेड के खिलाफ 1895 में मिली 7-1 की जीत के बाद मिली इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिली सबसे बड़ी जीत है। लिवरपूल के लिए कोडी गाकपो (43, 50वां मिनट), डेनविन नुनेज (47, 75), मोहम्मद सालाह (66, 83) और राबर्टो फिरमिनो (88वां मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते लीग कप जीतने वाली मैनचेस्टर यूनाइटेड तीसरे स्थान पर चल रही है और शीर्ष पर चल रही आर्सेनल से 14 अंक पीछे है। चौथे स्थान पर मौजूद टोटेनहैम उससे तीन अंक ही पीछे है। यूनाइटेड को ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 0-4 और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी टेन हैग की टीम एफए कप और यूरोपा लीग की रेस में बनी हुई है।
विज्ञापन


सालाह के लिवरपूल के लिए सर्वाधिक 129 गोल
लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह इस मैच में क्लब के 205 मैचों में 129 गोल हो गए। वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हो गए। मिस्र के फुटबॉलर ने अपने दूसरे गोल के साथ रोबी फोवलर को पीछे छोड़ा। सालाह ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास उपलब्धि है। जब से मैं लिवरपूल में आया हूं, तब से मेरे दिमाग में यह लक्ष्य था। इससे पहले सालाह इयान रश के बाद लिवरपूल के ऐसे दूसरे फुटबालर बने जिन्होंने लगातार छठे सत्र में बीस से ज्यादा गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद लिवरपूल के कोच जॉर्गन क्लोप ने कहा- कुछ महीने पहले हम खराब दौर से गुजर रहे थे। तब टीमें लिवरपूल के खिलाफ मुकाबले को आसानी से लेती थी लेकिन अब हम उस अंदाज में खेल रहे हैं, जिसके लिए हम जाने जाते हैं। वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हेग ने कहा- यह बहुत ही गैर-पेशेवर तरीका है। मैं इस हार से बेहद निराश हूं। हमने अपने समर्थकों को लज्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed