{"_id":"610c99e4c8ac9d5b9130da3a","slug":"lionel-messi-will-no-longer-play-with-barcelona","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: लियोनेल मेसी अब नहीं खेलेंगे बार्सिलोना के साथ ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फैसला: लियोनेल मेसी अब नहीं खेलेंगे बार्सिलोना के साथ
Fri, 06 Aug 2021 07:41 AM IST
Amit Mandal
एएनआई, बार्सिलोना
एएनआई, बार्सिलोना
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:41 AM IST
सार
- नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के स्पष्ट इरादे के बावजूद सहमति नहीं बन सकी
- स्पेनिश लीगा नियमों के कारण समझौता नहीं हो सका
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
फुटबॉल के सुपरस्टार खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ बरसों पुराना साथ अब खत्म हो गया है। एफसी बार्सिलोना ने खुद ही इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मेसी अब क्लब के साथ नहीं खेलेंगे।
स्पेनिश फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना की वेबसाइट के अनुसार क्लब और लियोनेल मेसी के एक समझौते पर पहुंचने और दोनों पक्षों के बीच एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के स्पष्ट इरादे के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। वित्तीय और संरचनात्मक बाधाओं (स्पेनिश लीगा नियमों) के कारण समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
क्लब के अनुसार, इस स्थिति के परिणामस्वरूप, मेसी एफसी बार्सिलोना में नहीं रहेंगे। दोनों पक्षों को इसे लेकर गहरा अफसोस है कि खिलाड़ी और क्लब की इच्छाएं पूरी नहीं होतीं।
विज्ञापन
Thank you, Leo. pic.twitter.com/cdS9xWe8Me
— FC Barcelona (@FCBarcelona) August 5, 2021