फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi was in tears on Argentina's bench after being substituted due to an injury during final match

Copa America Final: कोलंबिया के खिलाफ चोटिल होने के कारण बेंच पर बैठे मेसी, नहीं रोक सके आंसू, देखें वीडियो

Mon, 15 Jul 2024 09:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Jul 2024 09:22 AM IST
सार

मेसी इस टूर्नामेंट में लगातार पैर की चोट से परेशान चल रहे थे और दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण वह अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच से भी बाहर रहे थे। 

विज्ञापन
Lionel Messi was in tears on Argentina's bench after being substituted due to an injury during final match
मेसी - फोटो : CONMEBOL Copa América Twitter

विस्तार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी कोलंबिया के खिलाफ खेले जा रहे कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में चोट के कारण स्थानापन्न खिलाड़ी बनाए जाने पर दुखी हो गए और बेंच पर बैठते समय अपने आंसू नहीं रोक सके। इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को उम्मीद थी कि वह बिना चोटिल हुए पूरे मैच में खेलेंगे। इससे पहले मेसी गेंद को किक करते समय चोटिल हो गए थे। 
विज्ञापन

चोटिल होने के बाद मेसी दर्द में थे और कई बार उन्होंने इससे उबरने की कोशिश की। ट्रेनर्स ने कुछ मिनट तक उन्हें संभालने की कोशिश की। हालांकि, मेसी ने हिम्मत की और दोबारा मैदान पर उतरे। मेसी इस टूर्नामेंट में लगातार पैर की चोट से परेशान चल रहे थे और दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण वह अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच से भी बाहर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फाइनल मैच देर से हुआ शुरू
इससे पहले, अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच फाइनल मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। दरअसल, बिना टिकट लिए हजारों प्रशंसकों ने जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे सुरक्षाकर्मी प्रशंसकों के हटाते दिख रहे हैं। इस कारण पुलिस को स्टेडियम में प्रवेश करने के दरवाजे बंद करने पड़े जिसकी वजह से कई लोग मैदान के बाहर ही खड़े रहे। रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला गया और कुछ खिलाड़ियों के मुताबिक इस हंगामे के कारण उनके परिजन भी आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं कर सके। 

बराबरी पर चल रहा है मुकाबला
अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच मुकाबला निर्धारित 90 मिनट के बाद भी गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। दोनों टीमें अब तक गोल नहीं कर सकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed