फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi sets another record in terms of likes on Instagram post, leaves Ronaldo behind

Lionel Messi: इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक्स के मामले में मेसी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, रोनाल्डो को पीछे छोड़ा

Tue, 20 Dec 2022 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Dec 2022 08:58 AM IST
सार

मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मेसी के साथ चेस खेलने वाली तस्वीर पोस्ट की थी।

विज्ञापन
Lionel Messi sets another record in terms of likes on Instagram post, leaves Ronaldo behind
फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जिताने की कड़ी में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने ऑन-फील्ड कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि, अब वह ऑफ द फील्ड भी कई रिकॉर्ड बना रहे हैं। दरअसल, सोमवार को वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ एक पोस्ट किया था। इस पर 52 मिलियन (5 करोड़) से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। किसी एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर वह सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन बन गए हैं। 
विज्ञापन

इस मामले में मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मेसी के साथ चेस खेलने वाली तस्वीर पोस्ट की थी। इस पर 42 मिलियन (4 करोड़) से भी ज्यादा लाइक्स आए थे। तब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, मेसी इससे भी आगे निकल चुके हैं। रोनाल्डो के इस पोस्ट पर 42 मिलियन से ज्यादा लाइक्स थे...

View this post on Instagram

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी के पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- पूरी दुनिया के चैंपियंस। इस पोस्ट में मेसी ने लिखा- कितनी बार मैंने इसका सपना देखा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है ... बहुत बहुत धन्यवाद मेरे परिवार को, उन सभी को जो मुझे सपोर्ट करते हैं और उन सभी को भी जिन्होंने हम पर विश्वास किया। हमने एक बार फिर साबित किया है कि अर्जेंटीना के लोग जब एक साथ और एकजुट होकर लड़ते हैं तो हम जो लक्ष्य रखते हैं उसे हासिल करने में सक्षम होते हैं। योग्यता इस समूह की है, जो व्यक्तियों से ऊपर है। यह सपना जो हमारा था और सभी अर्जेंटीनावासियों का था, उसने हमें लड़ने की ताकत दी... हमने कर दिखाया!!! लेट्स गो अर्जेंटीना !!!!! हम बहुत जल्द एक दूसरे से मिलने वाले हैं। मेसी ने यह पोस्ट किया था...

View this post on Instagram

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

विज्ञापन

मेसी ने रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। मेसी ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे।

इस विश्व कप में मेसी ने कुल मिलाकर सात गोल दागे। इससे उनके विश्व कप में किए कुल गोल्स की संख्या 13 पहुंच गई। साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। यह मेसी का पांचवां विश्व कप था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed