{"_id":"5c72bd17bdec22089f03c50d","slug":"lionel-messi-scored-the-50th-hat-trick-of-his-career-barcelona-beat-servilla-by-4-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेसी ने पूरा किया हैट्रिक का अर्द्धशतक, बार्सिलोना ने सेविला को 4-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी ने पूरा किया हैट्रिक का अर्द्धशतक, बार्सिलोना ने सेविला को 4-2 से हराया
Sun, 24 Feb 2019 09:19 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
मेसी
कप्तान लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सेविला को 4-2 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ गत चैंपियन बार्सिलोना ने अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। उसके 25 मैचों से 57 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (47) से दस अधिक हैं।
विज्ञापन
मेसी ने दिलाई बार्सिलोना को बराबरी
जेसुस नेवस ने 22वें मिनट में ही गोल कर सेविला को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि चार मिनट बाद ही 31 वर्षीय मेसी (26वें मिनट) ने गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिला दी। ग्रेबिएल मारकाडो ने 42वें मिनट में खूबसूरत गोल कर सेविला को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी जो हाफ समय तक कायम रही। मेसी ने 67वें मिनट में बार्सिलोना को बराबरी दिलाई और फिर 85वें मिनट में टीम को 3-2 की शानदार बढ़त दिला दी। इंजुरी टाइम में लुइस सुआरेज (90+3) ने गोल कर बार्सिलोना की जीत का अंतर 4-2 कर दिया।
विज्ञापन
-ला लीगा : बार्सिलोना ने सेविला को 4-2 से दी शिकस्त, दस अंकों के साथ शीर्ष अपनी स्थिति की और मजबूत
-44वीं हैट्रिक है मेसी की यह बार्सिलोना के लिए। छह उन्होंने राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना की ओर से दागी हैं ।
-797वें मैच में मेसी ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 948 मैचों में 51 हैट्रिक लगाई है ।
-650 गोल दाग चुके हैं अपने कॅरिअर में अब तक। इसमेें से 585 बार्सिलोना और 65 अर्जेंटीना के लिए।
-33 गोल (25 ला लीगा, 6 चैंपियंस लीग) इस सत्र में सभी 32 मुकाबलों में अब तक कर चुके हैं मेसी।
पाउलो ने जुवेंटस को हार से बचाया
पाउलो दयबाला के दूसरे हाफ में दागे गए एकमात्र गोल के दम पर जुवेंटस ने रविवार को सिरी ए में बोलोग्ना को 1-0 से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी पाउलो ने 67वें मिनट में गोल कर जुवेंटस को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। जुवेंटस की यह 25 मैचों में 22 जीत है और 69 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।
लीग वन में 50 गोल करने वाले मबापे सबसे युवा खिलाड़ी बने
कालियान मबापे (69वें, 89वें मिनट) के दो और क्रिस्टोफर (40वें मिनट) के गोल से पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) ने लीग वन में निमेस को 3-0 से हराकर शीर्ष पर 17 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है। मबापे के लीग में कुल 51 गोल हो गए हैं। वह पचास गोल करने वाले फ्रेंच लीग इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। मबापे ने 22 गोल सिर्फ 20 मैचों में दागे।
लीग वन में 50 गोल करने वाले मबापे सबसे युवा खिलाड़ी बने
कालियान मबापे (69वें, 89वें मिनट) के दो और क्रिस्टोफर (40वें मिनट) के गोल से पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) ने लीग वन में निमेस को 3-0 से हराकर शीर्ष पर 17 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है। मबापे के लीग में कुल 51 गोल हो गए हैं। वह पचास गोल करने वाले फ्रेंच लीग इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। मबापे ने 22 गोल सिर्फ 20 मैचों में दागे।