फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi says No need to declaim achievements after winn 3rd straight Golden Shoe award

उपलब्धियों का बखान करने की जरूरत नहीं : मेसी

Thu, 17 Oct 2019 10:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi says No need to declaim achievements after winn 3rd straight Golden Shoe award
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media

इस वर्ष छठी बार 'गोल्डन बूट' जीतने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का मानना है कि 32 वर्ष की उम्र में उन्हें अपनी फिटनेस पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। इस सीजन में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है।

विज्ञापन


इशारों ही इशारों में मेसी ने यह भी कह दिया कि उन्हें अपने खेल के बारे में उस तरह बातें करने की जरूरत नहीं जैसे उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो या जेलेटिन इब्राहिमोविच करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग मेरे बारे में बातें करें न कि यह कि मैं अपनी प्रशंसाओं के पुल बांधता रहा। मझे इसकी जरूरत भी नहीं है।
विज्ञापन


विदेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बार्सिलोना क्लब के स्टार मेसी ने कहा कि मुझे अपनी क्षमताओं के बारे में पता है, मैं जो कर सकता हूं वो मैं करता हूं लेकिन उसे अपने तक ही रखता हूं। लोगों की अपनी राय हो सकती है लेकिन मैं अपने बारे में बात नहीं करता। सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में शामिल होने वाले मेसी अपने बारे में कभी-कभार ही कोई बयान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में अपनी भूमिका में बदलाव के बारे में मेसी का कहना है कि अब वह गेंद पर ज्यादा नियंत्रण के लिए मिडफील्ड में ज्यादा रहते हैं। जब मुझे लगेगा कि अब यह ज्यादा हो गया है तो सबसे पहले इस बारे में वह खुद ही सबसे कहेंगे, अब ज्यादा हो गया या मैं इसमें लुत्फ उठा रहा हूं, इसे जारी रखना चाहूंगा लेकिन इसका पता आने वाले वर्षों में ही लगेगा।  

पुस्कास पुरस्कार अभी लेना बाकी

छह बार दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके मेसी ने छठी बार गोल्डन शू अवॉर्ड जीता है लेकिन अभी तक पुस्कास अवॉर्ड उन्हें नहीं मिला है। पुस्कास अवॉर्ड साल का सबसे दर्शनीय गोल करने वाले को दिया जाता है। 2015 में वह इस रेस में दूसरे नंबर पर रहे थे। रोनाल्डो इसे हासिल कर चुके हैं। इस साल यह हंगरी के डेनियल जसोरी को दिया गया है। पिछले साल मिस्र के मोहम्मद सलाह ने जीता था।  इस बारे में उनका कहना है कि व्यक्तिगत पुरस्कार उनका लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, बेलन डि ओर, गोल्डन बूट या साल का श्रेष्ठ गोल मेरा लक्ष्य नहीं है, हां अगर यह मिलते हैं तो अच्छी बात नहीं है लेकिन इसके बिना भी सब कुछ ठीक है।  

06 : बार सर्वाधिक विश्व के श्रेष्ठ फुटबॉलर आंके जा चुके हैं लियोनेल  
36 : गोल किए हैं इस साल 34 ला लीगा मैचों में मेसी ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed