{"_id":"694a8983683d4cd021006fca","slug":"lionel-messi-s-sister-maria-sol-messi-has-been-hospitalised-after-being-involved-in-a-serious-car-crash-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: कार दुर्घटना में घायल हुईं स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन मारिया, अस्पताल में भर्ती; शादी टली","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi: कार दुर्घटना में घायल हुईं स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन मारिया, अस्पताल में भर्ती; शादी टली
Tue, 23 Dec 2025 05:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Dec 2025 05:52 PM IST
सार
अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी की बहन मारिया कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : PTI
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन मारिया सोल मेसी मियामी में एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना के चलते जनवरी की शुरुआत में होने वाली उनकी शादी स्थगित करनी पड़ी है। खबरों के अनुसार, 32 वर्षीय मारिया को इस दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, जलने के निशान और एड़ी व कलाई में फ्रैक्चर सहित कई चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अब खतरे से बाहर हैं मारिया
अर्जेंटीना के एक टीवी पत्रकार ने अमेरिका के टीवी कार्यक्रम एलएएम पर बताया कि मेसी की मां सेलिया कुकिटिनी ने पुष्टि की है कि मारिया सोल अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय तक रिहैब की आवश्यकता होगी। पत्रकार ने परिवार के हवाले से कहा, वह ठीक है, खतरे से बाहर है, लेकिन उनकी शादी तीन जनवरी को रोसारियो में होनी थी और उसे स्थगित करना पड़ेगा। उसे चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है और रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी है। उसने रोसारियो में अपना रिहैब शुरू कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, यह हादसा मियामी में हुआ जब मारिया सोल अपनी गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठी और कार एक दीवार से टकरा गई। पत्रकार ने बताया कि कुकिटिनी ने उन्हें बताया कि टक्कर से कुछ ही पल पहले उनकी बेटी बेहोश हो गई थी। हालांकि कुछ अर्जेंटीनाई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वह एक पिक-अप ट्रक चला रही थी, वहीं यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जलने के निशान मोटरसाइकिल से गिरने के कारण हो सकते हैं, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जनवरी में होनी थी शादी
मारिया सोल की शादी तीन जनवरी को उनके गृहनगर रोसारियो में इंटर मियामी सीएफ की अंडर-19 कोचिंग टीम के सदस्य जूलिन तुली अरेलानो से होने वाली थी। अब यह शादी उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने तक स्थगित कर दी गई है।