{"_id":"59de8c624f1c1b76678b5421","slug":"lionel-messi-s-hat-trick-takes-argentina-to-2018-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी की हैट्रिक की बदौलत 2018 विश्व कप में पहुंचा अर्जेन्टीना ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी की हैट्रिक की बदौलत 2018 विश्व कप में पहुंचा अर्जेन्टीना
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 12 Oct 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
लायोनेल मेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपनी हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना को इक्वाडोर के खिलाफ ‘करो या मरो’ के क्वालिफायर मैच में 3-1 से जीत दिलाकर अगले वर्ष रूस में होने वाले फीफा विश्व कप का टिकट दिला दिया है। मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों अर्जेंटीना के सुपरस्टार हैं। मेसी ने मैच के 12वें, 21वें और 61वें मिनट में गोल दागे।
इक्वाडोर की ओर से एकमात्र गोल रोमारियो इबारा ने पहले ही मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी थी लेकिन उनकी टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। अर्जेंटीना के सामने वर्ष 1970 के बाद पहली बार विश्वकप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन अर्जेंटीना के हीरो मेसी ने मुश्किल की इस घड़ी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए तीन गोल दागे।
दो बार की व्रिश्व चैंपियन अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही है। इस ग्रुप से ब्राजील, उरुग्वे और कोलंबिया पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं जबकि पेरू ओसनिया चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेऑफ में पहुंच गया है। अर्जेंटीना के कोच जॉर्ज सम्पोली ने अपनी टीम के इस जबरदस्त प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज अर्जेंटीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। हमें यकीन है कि अब बाकी बचे समय में हम अच्छी तैयारी करेंगे और रूस में मजबूत चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
मेसी के प्रदर्शन से खुश हैं कोच सम्पोली
अर्जेंटीना के कोच जॉर्ज सम्पोली ने हालांकि लियोनल मेसी के प्रदर्शन को काफी सराहा लेकिन साथ ही माना कि उनकी टीम को मेसी पर इस हद तक निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम मेसी पर इतना निर्भर न हों। मेसी हालांकि पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं थे और पिछले तीन ड्रॉ क्वालिफायर मैचों में वह गोल भी नहीं कर सके थे जिसकी वजह से अर्जेंटीना की टीम छठे स्थान पर खिसक गई थी और उस पर विश्वकप से बाहर तक होने का खतरा पैदा हो गया था।