Lionel Messi GOAT Tour: कोलकाता की निराशा को पीछे छोड़ हैदराबाद में ऐसे चला मेसी का जादू, फैंस की मुस्कान लौटी
बेहतर योजना, वीआईपी नियंत्रण और प्रशंसकों पर केंद्रित आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सही प्रबंधन के साथ ऐसे आयोजन कितने यादगार बन सकते हैं। हैदराबाद ने न सिर्फ इस टूर की साख बचाई, बल्कि आगे के आयोजनों के लिए उम्मीद भी जगा दी।
विस्तार
कोलकाता में जो कुछ हुआ था, उसे देखते हुए हैदराबाद कार्यक्रम से उम्मीदें बहुत अधिक नहीं थीं, लेकिन आयोजकों ने पिछली गलतियों से सबक लिया और इस बार बेहतर भीड़ प्रबंधन, सुचारु प्रवेश व्यवस्था और स्टेडियम के भीतर शांत व नियंत्रित माहौल सुनिश्चित किया। नतीजा यह रहा कि प्रशंसकों को वह अनुभव मिला, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
CM Revanth Reddy, asked that man to move away from Messi so that the fans can have a clear view of #Messi, not every man can have class.
विज्ञापन विज्ञापन
Atleast he is better than other politicians pic.twitter.com/rTMo2vrHPj — 𝙼𝚛.𝚅𝚒𝚕𝚕𝚊™ (@Shivayaaah) December 13, 2025
शाम की शुरुआत एक मैत्री फुटबॉल मैच से हुई, जिसमें रेवंत रेड्डी 9s और अपर्णा ऑल-स्टार्स आमने-सामने थे। इस मैच ने पूरे कार्यक्रम के लिए एक हल्का-फुल्का और उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। मैच शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद स्टेडियम में शोर अचानक तेज हो गया। यह संकेत था कि लियोनल मेसी और उनका काफिला स्टेडियम पहुंच चुका है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही मौजूद थे, जबकि कुछ देर बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खुद मैदान पर उतरकर फुटबॉल खेला और गोल भी दागा। उनकी टीम ने मैत्री मुकाबले में 4-0 की बढ़त बना ली, जिससे स्टेडियम का माहौल और भी जोशीला हो गया।
मैच के बीच में खेल को रोककर उस पल का इंतज़ार खत्म किया गया, जब लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल मैदान में दाखिल हुए। जैसे ही तीनों दिग्गज मैदान पर आए, स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। कोलकाता के विपरीत, जहां मेसी सुरक्षा कर्मियों और वीआईपी लोगों की भीड़ में घिर गए थे, हैदराबाद में दृश्य बिल्कुल अलग था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी खुद यह सुनिश्चित करते नजर आए कि कोई भी व्यक्ति मेसी के आसपास भीड़ न लगाए। इससे दर्शकों को मेसी को साफ़ और बिना किसी रुकावट के देखने का मौका मिला।
Dribbles and passes 😇 #MessiInIndia pic.twitter.com/zc1dAMruBL
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 13, 2025
इसके बाद जो हुआ, वही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही। मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री और मैदान पर मौजूद बच्चों के साथ हल्की-फुल्की किकअबाउट की। मेसी पूरे समय मुस्कुराते रहे और बेहद सहज दिखाई दिए। ये सिर्फ औपचारिक पल नहीं थे। मेसी ने स्टेडियम के चारों ओर कई चक्कर लगाए, दर्शकों का अभिवादन किया और उनके प्यार को महसूस किया। यह वही अपनापन था, जिसकी कमी कोलकाता कार्यक्रम में साफ दिखाई दी थी।
कार्यक्रम की भावनात्मक ऊंचाई तब देखने को मिली, जब मेसी और उनके साथियों ने फुटबॉल उठाकर स्टैंड्स में फेंकी। कुछ चुनिंदा प्रशंसकों के लिए यह एक ऐसा तोहफा था, जिसे वे शायद जीवनभर संजोकर रखेंगे। तालियों, नारों और खुशी से भरे चेहरों ने यह साफ कर दिया कि हैदराबाद ने वह फुटबॉल उत्सव दे दिया, जिसकी उम्मीद भारत में मेसी के आगमन से की जा रही थी।
VIDEO | Telangana: Hyderabad: Argentine football icon Lionel Messi interacts with Rahul Gandhi at Rajiv Gandhi International Stadium.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad #Telangana pic.twitter.com/2w20Y2aiai
कार्यक्रम का समापन एक प्रस्तुति समारोह के साथ हुआ, जहां लियोनेल मेसी ने स्पेनिश भाषा में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने भारत में मिले प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद कहा। मेसी ने कहा, 'मैं आप सभी से हमेशा मिलने वाले प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। सच कहूं तो यहां आने से पहले भी मैंने बहुत कुछ देखा था, खासतौर पर पिछले वर्ल्ड कप के दौरान। आप सभी के स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। मैं दिल से आभारी हूं। धन्यवाद।' इस दौरान प्रस्तुति समारोह में राहुल गांधी और मेसी के बीच एक छोटी बातचीत भी देखने को मिली।
जहां कोलकाता कार्यक्रम अव्यवस्था और निराशा की कहानी बन गया था, वहीं हैदराबाद ने GOAT टूर के लिए एक नई शुरुआत की। बेहतर योजना, वीआईपी नियंत्रण और प्रशंसकों पर केंद्रित आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सही प्रबंधन के साथ ऐसे आयोजन कितने यादगार बन सकते हैं। हैदराबाद ने न सिर्फ इस टूर की साख बचाई, बल्कि आगे के आयोजनों के लिए उम्मीद भी जगा दी।