फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi reaches 700 goal milestone for Barcelona and Argentina, Atletico Madrid plays draw

लियोनेल मेसी ने दागा करियर का 700वां गोल, बार्सिलोना को एटलेटिको ने ड्रॉ पर रोका

Wed, 01 Jul 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 01 Jul 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi reaches 700 goal milestone for Barcelona and Argentina, Atletico Madrid plays draw
लियोनल मेसी - फोटो : pti

लियोनेल मेसी ने अपने करियर का 700वां गोल किया, लेकिन स्पेनिश लीग फुटबॉल के अहम मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-2 से ड्रा पर रोककर खिताब जीतने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। बार्सिलोना ने चार दौर बाकी रहते यह तीसरा ड्रॉ खेला।

विज्ञापन


अब वह रीयाल मैड्रिड से एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। मैड्रिड का सामना गुरूवार को गेटाफे से होगा और उसके पास पांच मैच बाकी रहते चार अंक की बढत बनाने का यह सुनहरा मौका है। मार्च में कोरोना वायरस महामारी के समय लीग रोक जाने पर बार्सिलोना की टीम रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे थी।
विज्ञापन


खेल बहाल होने के बाद से रीयाल मैड्रिड ने पांचों मैच जीते हैं। बार्सिलोना ने छह में से तीन मैच जीते हैं। बार्सिलोना ने 11वें मिनट में बढत बनाई जब मेसी के एक कार्नर पर एटलेटिको के स्ट्राइकर डिएगो कोस्ट ने अपने ही गोल में गेंद डाल दी। साउल निगुएज ने हालांकि 19वें मिनट में बराबरी का गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने 56वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को फिर बढत दिलाई। यह मेसी का 630वां क्लब गोल था और अर्जेंटीना के लिए वह 700 गोल कर चुके हैं। इस सत्र में उनका यह 22वां गोल था। एटलेटिको के लिए बराबरी का गोल यानिक कारास्को ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed