फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi quit barcelona contract leaks

20 साल बाद मेसी बार्सिलोना को कह सकते हैं बाय-बाय

Sat, 04 Jul 2020 06:38 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 04 Jul 2020 06:38 AM IST
सार

  • जून 2021 में खत्म होगा लियोनल का क्लब के साथ करार, नहीं बढ़ाएंगे आगे  
  • बीस साल से इसी क्लब के साथ जुड़े हुए हैं मेसी 
  • 4.64 करोड़ रुपये एक हफ्ते के मिलते हैं मेसी को क्लब से 
  • 630 गोल बार्सिलोना के लिए 724 मैचों में दागे हैं 
  • 34 खिताब बार्सिलोना की ओर से जीते हैं  

विज्ञापन
lionel messi quit barcelona contract leaks
लियोनेल मेसी

विस्तार

करीब 20 वर्ष बार्सिलोना में बिताने के बाद अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी ने अब इस क्लब को अलविदा कहने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मात्र 13 साल की उम्र में बार्सिलोना का दामन थामने वाले 33 वर्षीय मेसी जून 2021 के बाद अपना अनुबंध नहीं बढ़ाएंगे। मेसी और उनके पिता जॉर्ज ने पिछले करार के नवीनीकरण के लिए क्लब से चर्चा की थी लेकिन अब वह कैंप नाऊ में नहीं रहना चाहते। मेसी मीडिया में लीक हो रही उन रिपोर्टों से नाराज हैं जो क्लब में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रही हैं।17 अक्तूबर 2004 को बार्सिलोना के लिए पहला मैच खेलने वाले मेसी ने मंगलवार को ही अपने करिअर का 700वां गोल दागा था। इसमें उन्होंने 630 बार्सिलोना के लिए दागे हैं, जबकि 272 में मदद की है। 

विज्ञापन

मेसी और स्पोर्टिंग मैनेजर में अच्छे नहीं हैं रिश्ते

मेसी पर क्लब के स्पोर्टिंग मैनेजर एरिक अबिदाल और पूर्व कोच एर्नेस्तो वेलवेर्दे से विवाद के आरोप लगते रहे हैं। जनवरी में वेलवेर्दे को कोच पद से हटा दिया गया था। इसे लेकर अबिदाल ने मेसी का नाम लिए बगैर कहा था कि वेलवेर्दे से टीम के खिलाड़ी खुश नहीं थे। इस कारण उन्हें बर्खास्त करना पड़ा। मेसी ने इसके जवाब में कहा था कि नाम लिए बगैर खिलाड़ियों की आलोचना करना गलत है। इस विवाद के बाद मेसी और अबिदाल के बीच रिश्ते ज्यादा खराब हो गए हैं। वहीं वेलवेर्दे की जगह नियुक्त किए गए नए कोच क्विक सेटियन ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का विश्वास नहीं जीत पाए हैं।  

विज्ञापन

लौट सकते हैं बचपन के क्लब नेवेल्स ओल्ड में 

मेसी अपने बचपन के क्लब अर्जेंटीना के नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज में लौट सकते हैं। वह छह साल की उम्र में इस क्लब से जुड़ गए थे। चौदह साल में बार्सिलोना से जुड़ने से पहले उन्होंने अपने घरेलू क्लब की ओर से खेलते हुए 500 गोल दाग दिए थे। नेवेल्स ओल्ड के उपाध्यक्ष क्रिस्टिन डएमिको को उम्मीद है कि जब वह दिन आएगा तो मेसी रिटायरमेंट से पहले अपने बचपन के क्लब में जरूर लौटेंगे। इसका निर्णय मेसी और उनके परिवार को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed