फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi, Manchester City, premier league

दोस्त ने किया लियोनल मेसी के बारे में बड़ा खुलासा!

Tue, 26 Nov 2013 03:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi, Manchester City, premier league

अगर मैनचेस्टर सिटी के पाब्लो जाबालेता के दावे को सही माने तो बार्सिलोना के सुपर स्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी इस क्लब से जुडना चाहते हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के इस विख्यात क्लब के राइट-बैक पाब्लो जाबालेता का दावा है कि उनके अर्जेंटीनाई टीम के साथी मेसी मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने के इच्छुक हैं।

जाबालेता ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, " मझे याद है जब हम बार्सिलोना में थे। हम दोनों बेहद करीबी दोस्त रहे थे। हम एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। मैंने एस्पानयोल से शुरुआत की जबकि मेसी ने बार्सिलोना से।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब मैंने सिटी के साथ करार किया था। उसके दो दिन के बाद ही खबर आई कि शेख मंसूर ने यह क्लब खरीद लिया है। लियोन मेसी हमेशा कहते रहे हैं कि सही समय पर इस क्लब से जुड़ूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जाबालेता ने कहा, "वह मुझसे सिटी के बारे में कई बार बात कर चुके हैं, लेकिन मैं उन्हें बहुत कुछ बता नहीं सकता क्योंकि खुद ही बहुत कुछ नहीं जानता। हम अक्सर इस बारे में बातें करते हैं लेकिन हकीकत यही है कि मैं अभी यहीं पर हूं।"

सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जेई अजुएरो भी फुटबॉल जगत में मेसी के अच्छे दोस्तों में गिने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed