Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Lost His Cool Amid Chaos at Kolkata Stadium, Left Ground Within Several Minutes

Lionel Messi: नया खुलासा! कोलकाता में अव्यवस्था से नाराज हुए मेसी? सब्र टूटा तो सबकुछ छोड़कर स्टेडियम से निकले

Sun, 14 Dec 2025 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Dec 2025 10:41 AM IST
सार

इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व भारतीय मिडफील्डर लालकमल भौमिक ने बड़ा खुलासा किया। वह प्रदर्शन मैच का हिस्सा थे। उन्होंने आंखों देखा हाल साझा किया है और बताया कि भीड़भाड़ और अव्यवस्था से मेसी असहज हो गए थे। इसी वजह से वह स्टेडियम से जल्दी निकल गए।

विज्ञापन
Lionel Messi Lost His Cool Amid Chaos at Kolkata Stadium, Left Ground Within Several Minutes
सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी - फोटो : Twitter

विस्तार

13 दिसंबर का दिन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। इस दिन फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सितारों में से एक लियोनल मेसी पहली बार कोलकाता में मैदान पर उतरे। हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। लोगों ने सिर्फ मेसी की एक झलक पाने के लिए भारी-भरकम टिकट कीमतें चुकाईं, लेकिन जो उम्मीद लेकर आए थे, वही सबसे बड़ी निराशा में बदल गई। मेसी मैदान पर सिर्फ कुछ मिनट ही मौजूद रह सके, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा कारणों से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ते चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos

मैदान में उतरते ही घिर गए मेसी
जैसे ही लियोनल मेसी मैदान में आए, उन्हें देखने के लिए 100 से ज्यादा लोग एक साथ उनकी ओर दौड़ पड़े। इनमें कई राजनीतिक नेता, गणमान्य व्यक्ति और सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे। सुरक्षा घेरा पूरी तरह टूट चुका था। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को दूर से भी मेसी ठीक से नजर नहीं आए। यही वजह रही कि फैंस का गुस्सा बढ़ता चला गया और स्थिति बेकाबू होने लगी। हालात ऐसे बन गए कि आयोजकों को मेसी को मैदान से बाहर ले जाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शुरुआत में मेसी काफी सहज थे'
इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व भारतीय मिडफील्डर लालकमल भौमिक ने बड़ा खुलासा किया। भौमिक उस प्रदर्शनी मैच का हिस्सा थे, जो मोहन बागान मेसी XI और डायमंड हार्बर मेसी XI के बीच खेला गया था। स्पोर्ट्स नाउ से बात करते हुए भौमिक ने बताया, 'जब मेसी स्टेडियम में आए, तब सब कुछ बिल्कुल ठीक था। वह काफी सहज थे, मुस्कुरा रहे थे और हम सभी से हाथ मिला रहे थे। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के ऑटोग्राफ भी दिए।'
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी, बदला मेसी का हावभाव
यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जैसे ही मैदान पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी और हर कोई तस्वीरें खींचने के लिए आगे आने लगा, मेसी असहज महसूस करने लगे। भौमिक ने आगे कहा, 'जैसे ही बहुत ज्यादा लोग मैदान पर घुस आए और फोटो लेने लगे, मेसी साफ तौर पर असहज दिखने लगे।' स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई।

'मेसी चिड़चिड़े हो गए, नियंत्रण खो बैठी व्यवस्था'
लालकमल भौमिक के मुताबिक, भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और इसका असर मेसी के व्यवहार पर साफ दिखने लगा। उन्होंने कहा, 'बहुत जल्दी मैदान पर जरूरत से ज्यादा भीड़ हो गई। हम सब देख सकते थे कि हर कोई उनके आसपास फोटो खींच रहा था और मेसी का रिएक्शन बदल रहा था। वह चिड़चिड़े हो गए, उनका सब्र जवाब देने लगा और हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गए।'

सुरक्षा टीम और साथी खिलाड़ी भी नाराज
पूर्व भारतीय फुटबॉलर ने यह भी बताया कि इस अव्यवस्था से सिर्फ मेसी ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा टीम, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी खुश नहीं थे। इंटर मियामी के ये दोनों खिलाड़ी भी मेसी के साथ GOAT टूर ऑफ इंडिया का हिस्सा हैं। भौमिक के मुताबिक, खराब प्रबंधन और सुरक्षा में चूक के चलते ही आयोजन को बीच में रोकना पड़ा।

निराश फैंस और अधूरा सपना
जिन प्रशंसकों ने जीवन में एक बार अपने हीरो को देखने का सपना देखा था, उन्हें भारी निराशा हाथ लगी। मेसी का यह दौरा उत्सव बनने की बजाय अव्यवस्था और अफसोस की कहानी बनकर रह गया। कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम, जिसने कभी फुटबॉल के ऐतिहासिक पल देखे हैं, उस दिन एक ऐसे आयोजन का गवाह बना, जहां उम्मीदें, भावनाएं और इंतजाम, तीनों बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed