फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi helped Inter Miami to win their first ever Major League Soccer title match result

Lionel Messi: मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी

Sun, 07 Dec 2025 12:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट लॉडरडेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट लॉडरडेल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दम पर इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस दौरान मेसी और थॉमस मुलर के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने मिली जिसे मेसी आगे निकल गए।

विज्ञापन
Lionel Messi helped Inter Miami to win their first ever Major League Soccer title match result
लियोनल मेसी - फोटो : twitter

विस्तार

अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाहला सिर्फ इंटर मियामी और वैंकूवर व्हाइटकैप्स के बीच ही नहीं था, बल्कि जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर और अर्जेंटीना के मेसी के बीच भी एक जंग थी। मेसी और मुलर के बीच प्रतिद्वंद्विता में आमतौर पर मुलर ने ही बाजी मारी है, लेकिन इस बार अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी आगे निकल गए। 
विज्ञापन

मेसी ने करियर की 47वीं ट्रॉफी जीती 
मुलर और मेसी के बीच हुए 10 मुकाबलों में से जर्मनी के स्टार ने सात में जीत हासिल की है। मुलर की मौजूदगी में जर्मन टीम ने विश्व कप में दो बार मेसी और अर्जेंटीना को बाहर किया है। लेकिन एमएलएस के फाइनल में अर्जेंटीना के सुपर स्टार ने इंटर मियामी को मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दिलाई। इस तरह से मेसी ने अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी के साथ अपने तीसरे मेजर लीग सॉकर सत्र का समापन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर मियामी की जीत में चमके मेसी 
मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गेंद देकर गोल करने में मदद की। इसके बाद उन्होंने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल करने में योगदान देकर इंटर मियामी को फ्रेंचाइजी इतिहास में पहली बार चैंपियनशिप दिलाई। मेसी और मुलर दोनों ही विश्व कप और चैंपियंस लीग विजेता हैं। दोनों क्लब विश्व कप विजेता भी हैं। मेसी ने मैच के बाद कहा, तीन साल पहले मैंने एमएलएस में आने का फैसला किया और आज हम एमएलएस चैंपियन हैं। पिछले साल हम लीग में जल्दी बाहर हो गए थे लेकिन इस साल एमएलएस जीतना हमारा मुख्य लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed