फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi given 21 month prison sentence for tax evasion

टैक्स में किया फ्रॉड, लियोनेल मेसी को मिली 21 महीने की जेल

Wed, 06 Jul 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi given 21 month prison sentence for tax evasion
लियोनेल मेसी
पिछले दिनों कोपा अमेरिका कप के फाइनल में हार के बाद फुटबॉल सुपर स्टार लियोनेल मेसी को जोर का झटका लगा है। टैक्स में हेराफेरी के आरोप के कारण उन्हें 21 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


स्पेन की एक अदालत ने पूरे प्रकरण पर सुनवाई करते हुए अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी को यह सजा सुनाई। हालांकि स्पेनिश कानून के आधार पर मेसी को इस सजा के सुनाए जाने के तुरंत बाद जेल नहीं जाना होगा। वहां के कानून मुताबिक अगर दो साल से कम की सजा दी गई हो तो हो सकता है कि उन्हें जेल न जाना पड़े।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर को टैक्स फ्रॉड के 3 काउंट्स का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने मेसी के साथ-साथ उनके पिता जार्ज को भी 21 महीने की जेल का सजा सुनाई है। पिता जार्ज पर भी मेसी जैसे ही आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस अपराध के लिए फुटबॉलर मेसी को 2 मिलियन यूरो (2.21 मिलियन डॉलर) और पिता जार्ज को 1.5 मिलियन यूरो को चूकाने होंगे।

 

मेसी और उनके पिता ने की 30 करोड़ की धोखाधड़ी

Lionel Messi given 21 month prison sentence for tax evasion
लियोनल मेसी, बार्सिलोना
लियोनेल मेसी और उनका वित्तीय कामकाज देखने वाले उनके पिता जार्ज पर 2007 और 2009 के बीच स्पेन में 45 लाख डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

अधिकारियों का कहना है कि दोनों ने इमेज राइट्स से होने वाली आमदनी को छुपाने के लिए उरुग्वे जैसे कई देशों का सहारा लिया। 

बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी के इमेज राइट्स से होने वाली कमाई जिन कंपनियों से होती है उनमें बांको सैबडेल, डैनॉन, एडिडास, पेप्सी-कोला, प्रॉक्टर एंड गैंबल और कुवैत फूड कंपनी शामिल हैं। उनके वकील का तर्क है कि मेसी ने कभी भी अपने अनुबंधों को ना पढ़ा और ना ही उस पर गौर किया।

मेसी ने पिछले दिनों कोपा अमेरिका कप के फाइनल में चिली के हाथों हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह पेशेवर फुटबॉल खेलते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed