फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi confirmed his participation in the much-anticipated GOAT Tour of India 2025 full statement

Lionel Messi: 'भारत एक जुनूनी फुटबॉल राष्ट्र', मेसी ने दौरे की पुष्टि की; भारत में दोबारा खेलने पर जताई खुशी

Thu, 02 Oct 2025 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:06 PM IST
सार

मेसी ने कहा है कि एक ऐसे देश में खेलना जहां फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है, ये उनके लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन
Lionel Messi confirmed his participation in the much-anticipated GOAT Tour of India 2025 full statement
मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने गुरुवार को भारत दौरे की पुष्टि कर दी है। उन्होंने इसके लिए उत्सुकता जताई है और कहा है कि एक ऐसे देश में खेलना जहां फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है, ये उनके लिए सम्मान की बात है। मेसी 14 साल पहले भारत दौरे पर आए थे और उस दौरान उन्होंने एक दोस्ताना मुकाबले में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

मेसी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'इस दौरे पर आना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत एक विशेष देश है और 14 साल पहले वहां की मेरी अच्छी यादें हैं। भारत एक जुनूनी फुटबॉल राष्ट्र है और मैं नई पीढ़ी के फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं।' आयोजकों ने 15 अगस्त को ही मेसी के कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस स्टार फुटबॉलर ने पहली बार इस दौरे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार शहरों की करेंगे यात्रा 
मेसी अपनी चार शहरों की यात्रा की शुरुआत 13 दिसंबर को कोलकाता से करेंगे, जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। इस यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगा। अर्जेंटीना का यह सुपरस्टार इस दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेगा। इनमें कॉन्सर्ट, मुलाकात का सत्र, फूड फेस्टिवल, फुटबॉल मास्टरक्लास और यहां तक कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में एक पैडल प्रदर्शनी भी शामिल है। 
विज्ञापन

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह स्टेडियम दूसरी बार इस दिग्गज की मेजबानी करेगा। जहां वह 13 दिसंबर को जीओएटी कॉन्सर्ट और जीओएटी कप का हिस्सा बनेंगे। मेसी के जीओएटी कप में सौरव गांगुली, बाईचुंग भूटिया और लिएंडर पेस जैसे भारतीय खेल नायकों के साथ मैदान साझा करने की उम्मीद है।

आयोजक दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान एक 25 फुट ऊंचा भित्ति चित्र का अनावरण करने की भी योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही मेसी की अब तक की सबसे बड़ी मूर्ति का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए टिकटों की कीमत 3,500 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। मेसी ने इससे पहले 2011 में सॉल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ फीफा के मैत्री मैच में अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। इस दौरे के प्रमोटर शतद्रु दत्ता ने बताया कि इस दौरान भारतीय और अर्जेंटीना की संस्कृति का मिश्रण पेश किया जायेगा।  

कई सितारों से कर सकते हैं मुलाकात
मेसी मुंबई में पैडल जीओएटी कप में भी शामिल होंगे और कई सितारों से मुलाकात करेंगे। इसमें शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और अन्य बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व होने की उम्मीद है, जिसमें मेसी की टीम और स्थानीय अधिकारी दोनों शामिल होंगे। मेसी अपने दिसंबर के कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने नवंबर के फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए अपने कार्यक्रम में भारत को शामिल किया है।

कोच लियोनेल स्कालोनी की यह विश्व चैंपियन टीम 10 से 18 नवंबर के बीच केरल में एक मैत्री मैच खेलने वाली है। इसके लिए हालांकि प्रतिद्वंद्वी और स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं। टीम का यह दौरा अगर हुआ तो इसका मतलब हो सकता है कि मेसी दो महीनों के भीतर दो बार भारत आ सकते हैं। राज्य के एक सूत्र ने कहा, यह महान फुटबॉल खिलाड़ी अगर एक महीने के अंदर दो बार भारत आता है तो मुझे आश्चर्य होगा। यह भी हो सकता है कि अर्जेंटीना की टीम मेसी के बिना केरल में खेलने आए।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 2022 फीफा विश्व कप विजेता कप्तान मेसी दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता वाले फुटबॉल खिलाड़ी है। उनका दिसंबर का दौरा भारत में आयोजित होने वाले सबसे बड़े फुटबॉल-संबंधित आयोजनों में से एक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed