फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi can miss semi final match against croatia fifa started disciplinary action against argentina

Messi FIFA Ban: क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं मेसी, फीफा लगा सकता है बैन, जानें वजह

Tue, 13 Dec 2022 08:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 08:49 AM IST
सार

क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना के कई खिलाड़ी मैदान से बाहर रह सकते हैं। इस स्थिति में क्रोएशिया के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। 
 

विज्ञापन
Lionel Messi can miss semi final match against croatia fifa started disciplinary action against argentina
मेसी को येलो कार्ड दिखाते रेफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मैच से पहले अर्जेंटीना की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है। टीम के कप्तान लियोनल मेसी सहित कई अहम खिलाड़ियों पर फीफा कार्रवाई कर सकता है और ये खिलाड़ी क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना के खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। इस मैच में रेफरी ने कुल 17 कार्ड दिखाए थे। इस दौरान अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने मैच रेफरी से भी बहस की थी और अब फीफा ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेमीफाइनल मैच से पहले फीफा अपना फैसला सुना सकता है और अगर मेसी पर कुछ मैच का बैन लगाया जाता है तो वह क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


क्या है मामला?
फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के खिलाड़ी कई बार आपस में भिड़ गए थे। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बहस होती रही और स्पेन के रेफरी एंटोनियो मिगुएल लाहोज ने कुल 17 कार्ड दिए। इस बीच उन्होंने नीदरलैंड के खिलाड़ी डेनजल डमफ्राइज को रेड कार्ड भी दे दिया था। विश्व कप के किसी मैच में यह किसी रेफरी द्वारा दिखाए गए कार्ड की सबसे बड़ी संख्या थी। 
विज्ञापन


मैच के दौरान लियोनल मेसी ने गोल करने के बाद नीदरलैंड के कोच के सामने जाकर जश्न मनाया था। वहीं, मैच के बाद उन्होंने और अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज ने मैच रेफरी की आलोचना भी की थी। अब फीफा ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा ने अपने बयान में कहा "फीफा अनुशासनात्मक समिति ने नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्व कप के दौरान फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 12 (खिलाड़ियों और अधिकारियों के कदाचार) और 16 (मैचों में आदेश और सुरक्षा) के संभावित उल्लंघनों के कारण अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। यह मैच नौ दिसंबर को हुआ था।" 

फीफा के बयान में कहा गया "इसके अलावा, फीफा अनुशासनात्मक समिति ने उसी मैच के संबंध में फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 12 के संभावित उल्लंघनों के कारण डच फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।"


अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच मैच में जो हुआ उससे फीफा काफी नाराज है। इस मैच के रेफरी को भी हटा दिया गया है, क्योंकि वह मैच को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाए थे। अब खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई जारी है। अगर मेसी भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कुछ मैच का बैन लग सकता है। इस स्थिति में उन्हें क्रोएशिया के खिलाफ मैच से बाहर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed