फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel messi breaks maradona record score ninth goal for argentina in Fifa World Cup

FIFA WC: अपने 1000वें मैच में मेसी ने तोड़ा माराडोना का रिकॉर्ड, विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए नौवां गोल किया

Sun, 04 Dec 2022 02:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 02:27 PM IST
सार

मेसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना के लिए पहला गोल दागा। फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैच में यह उनका पहला गोल था। इस गोल के साथ ही उन्होंने माराडोना का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Lionel messi breaks maradona record score ninth goal for argentina in Fifa World Cup
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में लियोनल मेसी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेसी ने एक गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मेसी ने मैच के 35वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यहीं से ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना और यह टीम कई गलतियां कर मैच हार गई। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना के लिए जुलियान अल्वारेज ने दूसरा गोल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्जेंटीना के इंजो फर्नांडिस की गलती से मिला, जिन्होंने आत्मघाती गोल किया। हालांकि, इसका असर मैच के नतीजे पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

मेसी ने तोड़ा माराडोना का रिकॉर्ड
लियोनल मेसी का यह 1000वां मैच था और इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर मेसी ने इस खास बना दिया। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई और क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। उनके शानदार खेल के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिला। फीफा विश्व कप 2022 के किसी नॉकआउट मैच में यह मेसी का पहला गोल था। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के दिग्गज माराडोना की बराबरी कर ली। 

फीफा विश्व कप में मेसी अर्जेंटीना के लिए नौ गोल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज डिएगो माराडोना को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम विश्व कप में आठ गोल हैं। मेसी फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 10 गोल गेब्रियल बतिस्तुता ने किए हैं। मेसी फिलहाल बतिस्तुता से एक गोल पीछे हैं।

मेसी ने 16 अक्तूबर 2004 को अपना पहला मैच खेला था और तीन दिसंबर 2022 को उन्होंने अपना 1000वां मैच खेला। इस दौरान वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं और दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed