फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel messi breaks Maradona massive record in Argentina Match against Poland

FIFA WC 2022: पोलैंड के खिलाफ मैच में मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, दिग्गज माराडोना को पीछे छोड़ा

Thu, 01 Dec 2022 01:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

पोलैंड के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस मैच में वह पेनल्टी पर गोल करने का आसान मौका चूक गए। 
 

विज्ञापन
Lionel messi breaks Maradona massive record in Argentina Match against Poland
मेसी और माराडोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में पोलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अर्जेंटीना के लिए फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी डियागो माराडोना का रिकॉर्ड तोड़ा। अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए मेसी की टीम अर्जेंटीना को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना था और पोलैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम इसी अंदाज में खेली। 
विज्ञापन


इस मैच में शुरुआत से ही मेसी की अगुआई में खिलाड़ियों ने अटैक करना शुरू किया और पोलैंड के खिलाड़ी गेंद पर कब्जा करने के लिए भी जूझते नजर आए। हालांकि, मेसी ने इस दौरान पेनल्टी पर गोल करने का आसान मौका छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने लगातार अटैक कर मैच में अर्जेंटीना का दबदबा बनाए रखा। इसका फायदा उनकी टीम को दूसरे हाफ में मिला, जब मैक एलिस्टर (46 मिनट) और जूलियन अल्वारेज (67 मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुई। सऊदी अरब के खिलाफ पहला मैच 1-2 से हारने के बाद इस टीम ने अंतिम दोनों ग्रुप मैच में जीत हासिल कर ग्रुप सी में छह अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। हालांकि, इस मैच में लियोनल मेसी ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मेसी के पांचवें विश्वकप में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने पेनाल्टी को गंवाया। वह विश्व कप में दो पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके कॅरिअर में यह 31वां मौका है जब वह पेनाल्टी पर गोल नहीं कर पाए। पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक की वजह से अर्जेंटीना की टीम बड़ी जीत नहीं हासिल कर पाई। अर्जेंटीना ने पूरे मैच में दबाव बनाकर रखा। वोज्शिएक ने पहले हॉफ में आठ शानदार बचाव किए। जिसमें मेसी की पेनल्टी भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने मैक्सिको के खिलाफ गोल कर माराडोना के फीफा विश्व कप गोल की बराबरी की थी। मेसी ने कतर के लुसैल स्टेडियम में मैक्सिको के खिलाफ गोल कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विश्व कप गोल की बराबरी की। दिलचस्प बात यह है कि अर्जेंटीना के कप्तान सबसे युवा (2006 में सर्बिया के खिलाफ 18 साल 357 दिन) और 1966 के विश्व कप के बाद से एक ही विश्व कप मैच में स्कोर करने और सहायता करने वाले सबसे उम्रदराज (मेक्सिको के खिलाफ 35 साल 155 दिन) खिलाड़ी हैं।


अर्जेंटीना के कप्तान मेसी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच विश्व कप में गोल करने में अपनी टीम के खिलाड़ियों की मदद की है। इससे पहले मेसी विश्व कप के चार अलग-अलग अभियानों में गोल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed